सब्सक्राइब करें

मोहन भागवत ने कहा रगों में दौड़ना चाहिए राष्ट्रवाद फिर क्यों बोले 'ज्यादा धैर्यवान होना भी ठीक नहीं'

यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Jun 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
Mohan Bhagwat talk about nationalism in kanpur
कानपुर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

संघ प्रमुख मोहन भागवत कानपुर में चार दिन के प्रवास पर है। उनका कानपुर दौरा कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है। जिस तरह से राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा को पूरे देश में लोकसभा चुनाव के दौरान अप्रत्याशित सफलता मिली है, उसी राष्ट्रवाद के मुद्दे को आरएसएस अभियान के रूप में आगे बढ़ाएगा।



 

Trending Videos
Mohan Bhagwat talk about nationalism in kanpur
संघ प्रमुख माेहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
तय किया गया है कि देश के सभी वर्गों में राष्ट्रवाद की भावना पनपाने के लिए काम किया जाएगा। रविवार को यहां दीनदयाल इंटर कालेज परिसर में चल रहे पूर्वी यूपी के संघ प्रशिक्षण वर्ग में संघ प्रमुख ने कहा कि देश को सर्वोपरि रखकर काम करने से सब कुछ आसान होता चला जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mohan Bhagwat talk about nationalism in kanpur
संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)
अपने चार दिनों के कानपुर प्रवास के दूसरे दिन रविवार को मोहन भागवत ने संघ प्रशिक्षुओं से कहा कि संघ के स्वयं सेवकों को किसी कार्य का श्रेय लेने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसे भावों से ही अहंकार की शुरुआत होती है।

 
Mohan Bhagwat talk about nationalism in kanpur
संघ समागम में मोहन भागवत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति में अति उत्साह और बहुत ज्यादा धैर्यवान की स्थिति भी ठीक नहीं होती। स्वयं सेवकों से कहा कि वे जाति-बिरादरी, ऊंच-नीच से दूर रहकर काम करें। स्वयं सेवक के मन में यह कभी नहीं होना चाहिए कि वह किस जाति और बिरादरी से हैं। 

 
विज्ञापन
Mohan Bhagwat talk about nationalism in kanpur
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत (फाइल फोटो)
स्वयं सेवकों के साथ किया भोजन 
संघ प्रमुख मोहन भागवत प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सुबह और शाम आयोजित होने वाली शाखा में भी शामिल हुए। दोपहर का भोजन भी उन्होंने सामूहिक रूप से स्वयं सेवकों के साथ किया। दिन में दीन दयाल इंटर कालेज के परिसर में ही उन्होंने स्वयं सेवकों से संवाद किया। उन्हें जीवन भर राष्ट्रवादी सोच लेकर चलने का सुझाव दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed