{"_id":"606dbfad8ebc3ec89440e261","slug":"mukhtar-ansari-up-police-news-latest-update-mla-mukhtar-ansari-banda-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अंसारी की वापसी: वीवीआईपी की तर्ज पर काफिला, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस थी बाहुबली की एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार अंसारी की वापसी: वीवीआईपी की तर्ज पर काफिला, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस थी बाहुबली की एंबुलेंस
Wed, 07 Apr 2021 07:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Apr 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहुबली विधायक को रोपड़ (पंजाब) से बांदा तक लाने वाली फ्लीट/वाहनों का काफिला किसी वीवीआईपी से कम नहीं था। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मुख्तार अंसारी के एंबुलेंस के आगे-पीछे, दाएं-बाएं हूटर और लाल-नीली बत्तियां लपलपाती पुलिस की गाड़ियां थीं।
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस के पीछे वज्र वाहन चल रहा था जिसमें बुलेट प्रूफ जैकेट, आधुनिक राइफलों आदि से लैस जवान थे। यह पूरे समय अपने चारों ओर सतर्क निगाहें गड़ाए हुए थे। फ्लीट के जरा भी धीमा होते या रुकते ही जवानों के हाथ राइफलों के स्ट्रिगर पर पहुंच जाते और वह पोजिशन संभालने जैसी स्थिति में आ जाते।
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्तार को लेने गई एंबुलेंस में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस सिस्टम, एयर कंडीशन, बीपी मशीन, शुगर नापने का ग्लूकोमीटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, थर्मामीटर आदि उपकरणों से सुसज्जित और जीवन रक्षक दवाओं से भरपूर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
जरूरत पड़ने पर हल्के ऑपरेशन के भी इंतजाम थे। एंबुलेंस के शीशों पर परदे रहने से बाहर के लोग मुख्तार अंसारी की झलक भी नहीं पा सके। एंबुलेंस को 'सेफ हाउस' बताया गया।
विज्ञापन
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्तार अंसारी 806 दिन बाद फिर वापस बांदा जेल पहुंच गया। बेहद कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच बुधवार को तड़के 4.30 बजे उसका हाईफाई सुरक्षा वाला काफिला जेल परिसर पहुंचा। काफिले ने पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा तक की करीब 900 किलोमीटर की यात्रा साढ़े 14 घंटे में पूरी की।