फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाहुबली की वापसी: मुख्तार अंसारी 806 दिन बाद फिर बांदा जेल का बंदी, उसी बैरक में ठिकाना जहां बिताए थे 22 माह

Wed, 07 Apr 2021 07:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Apr 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
mukhtar ansari up police news latest update, MLA Mukhtar Ansari, banda
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी 806 दिन बाद फिर वापस बांदा जेल पहुंच गया। बेहद कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच बुधवार को तड़के 4.30 बजे उसका हाईफाई सुरक्षा वाला काफिला जेल परिसर पहुंचा। काफिले ने पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा तक की करीब 900 किलोमीटर की यात्रा साढ़े 14 घंटे में पूरी की।
mukhtar ansari up police news latest update, MLA Mukhtar Ansari, banda
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
मुख्तार को लेकर आने वाली एंबुलेंस सीधे जेल के मुख्य गेट पर लगाई गई। इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद एंबुलेंस से उतरे मुख्तार अंसारी को जेल की बैरक नंबर 16 में पहुंचाया गया। यहां सुबह जांच में कोरोना निगेटिव रिपोर्ट आने पर पूर्व निर्धारित बैरक नंबर 15 में शिफ्ट कर दिया गया।
mukhtar ansari up police news latest update, MLA Mukhtar Ansari, banda
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सुबह बांदा से लगभग एक सैकड़ा सुरक्षा कर्मियों वाली एक सीओ की अगुवाई वाली विशेष टीम बाहुबली विधायक को लेने पंजाब के रोपड़ जेल के लिए रवाना हुई थी। देर रात पंजाब पहुंची थी। मंगलवार को तमाम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोपहर करीब दो बजे रोपड़ जेल प्रशासन ने मुख्तार अंसारी को बांदा पुलिस की टीम को सौंप दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mukhtar ansari up police news latest update, MLA Mukhtar Ansari, banda
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस टीम एंबुलेंस में लेकर बांदा के लिए चल पड़ी। वाहनों का काफिला हूटर और लाल-नीली बत्तियों के बीच पूरी रात दौड़ा। पंजाब और हरियाणा की सीमा को पार कर आधी रात के बाद यूपी में नोएडा के पास से दाखिल हुआ। पूरे रूट पर स्थानीय पुलिस पहले से तैनात थी।

विज्ञापन
mukhtar ansari up police news latest update, MLA Mukhtar Ansari, banda
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
बांदा जेल में भारी पुलिस बल और मीडिया के जमघट के बीच तड़के 4.30 बजे मुख्तार अंसारी का काफिला जेल पहुंचा। सड़क किनारे स्थित जेल के पहले गेट पर ही पुलिस ने बैरिकेडिंग और नाकेबंदी कर आवागमन बंद कर रखा था। मुख्तार की एंबुलेंस के अलावा तीन पुलिस वाहन ही अंदर जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed