फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्तार अंसारी की बांदा वापसी: बाहुबली से मुलाकात पर कड़ा पहरा, मुलाकातियों की सुगबुगाहट से खुफिया एजेंसियां सतर्क

Sun, 11 Apr 2021 12:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Apr 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
mukhtar ansari up police news update, MLA Mukhtar Ansari, banda up
मुख्तार अंसारी की बांदा वापसी - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में कड़ी चौकसी और सीसीटीवी की निगहबानी से फिलहाल बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की बैरक समेत पूरे जेल परिसर में सन्नाटा और खामोशी का माहौल चौथे दिन भी बरकरार रहा। उधर, परिजनों समेत अन्य मुलाकातियों की सुरागरसी में खुफिया एजेंसियां लगातार जुटी हुई हैं।
mukhtar ansari up police news update, MLA Mukhtar Ansari, banda up
मुख्तार अंसारी की वापसी के बाद बांदा जेल में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
बाहुबली विधायक के सहयोगियों की भी खोजबीन जारी है। उधर, जेल में शनिवार को जेल में एक कोरोना मरीज पाए जाने की खबर मिलने पर सभी बंदी और स्टाफ में हड़कंप के हालात रहे। बंदियों से दूर रहने के बाद भी बाहुबली विधायक को संक्रमण का खतरा सताता रहा।
mukhtar ansari up police news update, MLA Mukhtar Ansari, banda up
मुख्तार अंसारी की बांदा वापसी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को गले में खराश आदि होने पर मुख्तार अंसारी ने जेल अधिकारियों से चेकअप और इलाज को कहा था। इस पर जेल अधिकारियों ने जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार को बुलाकर चेकअप कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
mukhtar ansari up police news update, MLA Mukhtar Ansari, banda up
मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया
पता चला है कि शुगर बढ़ने से गले में तकलीफ बढ़ी। डॉक्टर ने मुख्तार को दवाएं लिखीं। जेल अस्पताल से यह दवाएं उपलब्ध कराई गईं। उधर, विधायक के मददगारों या परिजनों के जेल में मिलाई करने की चल रही चर्चाओं और अफवाहों पर खुफिया एजेंसियां पूरी तरह नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
mukhtar ansari up police news update, MLA Mukhtar Ansari, banda up
मुख्तार अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया
जेल गेट पर जबरदस्त पुलिस पहरा है। यहां तक कि जेल के बाहर बनी पुलिस चौकी तक में जरूरत पड़ने पर लोग पुलिस तक नहीं पहुंच पा रहे। शहर व सीमावर्ती गांवों में भी नए लोगों के आकर रुकने-टिकने और किरायेदारों की टोह ली जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed