{"_id":"5b59ec0a4f1c1b45748b7325","slug":"naresh-agarwal-statement-about-mulayam-singh-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए, आखिर क्यों नरेश अग्रवाल ने मुलायम सिंह का जिक्र करते हुए कहा 'नेता जी ऐसे न थे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, आखिर क्यों नरेश अग्रवाल ने मुलायम सिंह का जिक्र करते हुए कहा 'नेता जी ऐसे न थे'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 27 Jul 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सांसद व कई बार कैबिनेट मंत्री रहे नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों और स्पष्ट नेतृत्व को लेकर भाजपा वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी। भाजपा दोबारा केंद्र में सरकार बनाएगी। विपक्षी दलों के गठबंधन को स्पष्ट करना चाहिए कि वह किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि स्थिर सरकार न मिली तो देश का नुकसान होगा। इस दौरान नरेश अग्रवाल ने मुलायम सिंह यादव के बारे में भी कुछ बातें की। जानें क्या है पूरा मामला...
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
नरेश अग्रवाल ने कहा कि बीते दिनों सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले दल और नेता यह नहीं बता पा रहे हैं कि प्रस्ताव को लाने का उद्देश्य क्या था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। देश को कमजोर करने के लिए विपक्षियों ने गठबंधन किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के उस बयान का हवाला भी दिया, जिसमें कहा गया था कि देश को मजबूत नहीं मजबूर सरकार की जरूरत है। समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि वह सिद्धांतों से भटकी हुई पार्टी है। उन्होंने कहा कि सपा में अगर समाजवाद का मतलब फिल्मी सितारे और अंबानी हैं तो डॉ. लोहिया को लेकर बड़ी-बड़ी बातें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना किया गया है। इससे बड़ी संख्या में लोग लाभांवित होंगे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री को बता दी है सारी स्थिति
प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि बुधवार को वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। मुख्यमंत्री को जनपद के विकास कार्यों से लेकर कानून व्यवस्था तक की स्थिति से अवगत करा दिया है। नरेश अग्रवाल ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
नेता जी ऐसे न थे
नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा ने बसपा के आगे समर्पण कर दिया गया है। सपा जिस तरह से बसपा के हिसाब से चल रही, उसके पीछे बिना संघर्ष के सफलता पाने का मकसद है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने कभी भी बसपा के आगे समर्पण नहीं किया।

पाक से रिश्ते सुधरने की उम्मीद
एक सवाल के जवाब में पूर्व सांसद ने कहा कि हिंसा और आतंकवाद कांग्रेस की वजह से है। कांग्रेस की सरकारों में दो बार पाकिस्तान से युद्ध हुआ। देश के वीर सैनिकों ने हर बार देश को जिताया। जीतने के बाद हुए समझौतों में पाकिस्तान की भूमि वापस कर दी गई, लेकिन पीओके नहीं मिल पाया। समझौते में पीओके वापस ले लिया गया होता तो आतंकवाद की समस्या न होती। अब पाकिस्तान के चुनाव में इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद है। इमरान खान ने अपने एजेंडे में भारत से वार्ता कर समस्याओं का निस्तारण कराने की बात कही है। इससे रिश्ते सुधरने की उम्मीद है।