{"_id":"5b98dee0867a557ea274d0f8","slug":"new-twist-in-the-ips-surinder-das-suicide-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः आईपीएस सुरेंद्र दास सुसाइड केस में आया नया मोड़, यहां डॉ. रवीना के पिता ने दिया कुछ ऐसा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः आईपीएस सुरेंद्र दास सुसाइड केस में आया नया मोड़, यहां डॉ. रवीना के पिता ने दिया कुछ ऐसा बयान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
मां इंदू ने बताया कि मेरी करीब 40 दिनों से बेटे सुरेंद्र से बात नहीं हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के एसपी सुरेंद्र दास के सुसाइड केस में अब एक नया मोड़ आया है। आईपीएस दास की पत्नी डॉ. रवीना के पिता डॉ. राघवेंद्र का कहना है कि बेटी और दामाद के बीच क्या विवाद चल रहा था उन्हें इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। अगर उन्हें विवाद के बारे में पता चलता तो वह दोनों को जरूर समझाते और ऐसी स्थिति कभी न आती। आईपीएस दास के अंतिम संस्कार के बाद रवीना के पिता ने कहा कि बैकुंठ धाम में रवीना करीब 3 घंटे तक रही।
आईपीएस सुरेंद्र दास की पुरानी तस्वीर
सभी ने उसकी हालत देखकर नहीं जाने को कहा था। इसलिए लेकर आया हूँ। रात में घर पर सुरेंद्र के शव को देखकर रवीना की हालत बिगड़ रही थी। रवीना अभी तक सदमे में है। सुरेंद्र की मौत से पूरे परिवार को गहरा आघात लगाया है। उन्होेंने यह भी कहा कि पालतू कुत्ते के लिए अंडा व नानवेज जन्माष्टमी के दिन मंगाया गया था। सावन और भादौ में हमारे यहां नॉनवेज नहीं खाया जाता है। इसीलिए सुरेंद्र व रवीना दोनों ने ही व्रत करके भगवान की झांकी सजाई थी।
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास की हालत गंभीर
एसपी सुरेंद्र: क्यों जहर खाने को मजबूर हो गया यूपी का बहादुर पुलिसवाला
पांच दिनों से मौत से जंग लड़ रहे एसपी सुरेंद्र दास ने रविवार को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में 12 बजकर 19 मिनट पर अंतिम सांस ली। एसपी की मौत के बाद पुलिस महकमे में ही नहीं पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी। कानपुर एसपी पूर्वी के पद पर तैनात आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने बुधवार सुबह कैंट स्थित सरकारी आवास में जहर खा लिया था।
पांच दिनों से मौत से जंग लड़ रहे एसपी सुरेंद्र दास ने रविवार को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में 12 बजकर 19 मिनट पर अंतिम सांस ली। एसपी की मौत के बाद पुलिस महकमे में ही नहीं पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी। कानपुर एसपी पूर्वी के पद पर तैनात आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने बुधवार सुबह कैंट स्थित सरकारी आवास में जहर खा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास की हालत गंभीर
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
हालत बिगड़ने पर परिजन और मातहत पुलिसकर्मी उन्हें उर्सला ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। यहां पुलिस विभाग के आलाधिकारी एसपी का हालचाल लेने जाते रहे।
सुरेंद्र बलिया भरौली के निवासी थे। 2014 बैच के आईपीएस थे। 3 अगस्त को ही वह कानपुर एसपी पूर्वी बने थे। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया था। पुलिस विभाग में उनकी अच्छी छवि थी।

पारिवारिक कलह के चलते उठाया ये कदम
सुरेंद्र की शादी सर्वोदय नगर स्थित ईएसआई निदेशालय में मेडिकल ऑफीसर डॉ. रावेंद्र सिंह की बेटी डॉ. रवीना से 9 अप्रैल 2017 को घर वालों की रजामंदी से (अरेंज मैरिज) हुई थी। शादी समारोह लखनऊ में हुआ था। डॉ. रवीना का परिवार कानपुर में ही रहता है। डॉ. रवीना ने मेडिकल कॉलेज कानपुर से एनाटॉमी विभाग से एमएस किया है।
एसपी पश्चिम संजीव सुमन का कहना है कि सुरेंद्र कुमार ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया है। कलह किस बात की और किसे लेकर थी, इसकी छानबीन की जा रही है।