सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दर्दनाक: नौकरी मिलने से बेहद खुश थी नर्स, अचनाक कुछ ही घंटों में आई खौफनाक मौत, देखकर सिहर उठे लोग

अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 May 2022 09:38 AM IST
विज्ञापन
Nurse body found hanging in nursing home in Unnao, accused of murder after sexual assault
Nurse murdered after gang rape - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बांगरमऊ में पांच दिन पहले शुरू हुए नर्सिंग होम में नर्स का शव छत पर फंदे से लटका मिला है। नर्स की मां ने नर्सिंग होम संचालक समेत चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को नर्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बांगरमऊ-हरदोई मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुरवा गांव में तहिरापुर निवासी शिवप्यारी सिंह के किराये के मकान में नूर आलम ने न्यू जीवन नर्सिंगहोम का संचालन शुरू किया था। आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती शुक्रवार को नर्स के तौर पर पहले दिन नौकरी करने गई थी। शनिवार सुबह युवती का शव अस्पताल की छत पर पीछे की तरफ आरसीसी पिलर की सरिया से रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर सीओ विक्रमाजीत सिंह व कोतवाल बृजेंद्र नाथ शुक्ल मौके पर पहुंचे और जांच की। युवती की मां शव देख बदहवास हो गईं। 
Trending Videos
Nurse body found hanging in nursing home in Unnao, accused of murder after sexual assault
घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने नर्सिंगहोम संचालक बांगरमऊ निवासी नूर आलम, चांद आलम, अनिल कुमार व एक अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nurse body found hanging in nursing home in Unnao, accused of murder after sexual assault
शव को उतारती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पैर में खरोंच के निशान, स्लाइड बनाई गई
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, युवती के दाहिने पैर में खरोंच के निशान मिले हैं। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। इसे जांच के लिए लैब में भेजा गया है। हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।

 
Nurse body found hanging in nursing home in Unnao, accused of murder after sexual assault
इसी अस्पताल में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
पहले ही दिन लगाई थी रात्रि ड्यूटी
मां का आरोप है कि ड्यूटी ज्वाइन करने के पहले दिन ही नर्सिंगहोम संचालक ने बेटी की रात में ड्यूटी लगा दी थी। बताया कि शुक्रवार शाम को वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली थी। जिस समय वह निकली थी, नौकरी मिलने से बेहद खुश थी। अचानक शनिवार की सुबह उसका शव फंदे से लटके होने की सूचना मिली।

 
विज्ञापन
Nurse body found hanging in nursing home in Unnao, accused of murder after sexual assault
मौके पर जमा पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
पिता की हो चुकी है मौत
नर्स के पिता की सात वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। नर्स आठ बहनों में चौथे नंबर की थी। तीन बहनों का विवाह हो चुका है। मां के अनुसार उसके कोई बेटा न होने से परिवार का खर्च व बहनों की परवरिश के लिए उसकी इस बेटी ने नौकरी की शुरुआत की थी। उसे क्या पता था कि बेटी को इतनी दर्दनाक मौत दे दी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed