{"_id":"626df59fb16f765079614dab","slug":"nurses-body-found-hanging-in-suspicious-condition-in-nursing-home-in-unnao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: नौकरी का पहला दिन और फंदे पर लटकी मिली नर्स की लाश, क्या दुष्कर्म के बाद हुई हत्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: नौकरी का पहला दिन और फंदे पर लटकी मिली नर्स की लाश, क्या दुष्कर्म के बाद हुई हत्या?
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 01 May 2022 10:18 AM IST
विज्ञापन
Nurse murdered after gang rape
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पहले दिन नर्सिंगहोम में नर्स की नौकरी करने पहुंची युवती का शव नर्सिंग होम की छत पर दीवार के सहारे सरिया से फंदे पर लटकता मिला है। नर्स की मां ने नर्सिंग होम संचालक समेत चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को नर्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बांगरमऊ-हरदोई मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुरवा गांव में पांच दिन पहले तहिरापुर निवासी शिवप्यारी सिंह के किराये के मकान में नूर आलम ने न्यू जीवन नर्सिंगहोम का संचालन शुरू किया था। आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती इस नर्सिंगहोम में शुक्रवार को पहले दिन नर्स की नौकरी करने गई थी। शनिवार सुबह युवती का शव अस्पताल की छत पर पीछे की तरफ आरसीसी पिलर की सरिया से रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला।
Trending Videos
नर्सिंग हाेम
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर सीओ विक्रमाजीत सिंह व कोतवाल बृजेंद्र नाथ शुक्ल मौके पर पहुंचे और जांच की। उधर बेटी की मौत की खबर पाकर मां वहां पहुंची और शव देखकर बदहवास हो गई। उसने नर्सिंगहोम संचालक बांगरमऊ निवासी नूर आलम, चांद आलम, अनिल कुमार व एक अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शव को उतारती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पहले ही दिन लगाई थी रात्रि ड्यूटी
मां का आरोप है कि ड्यूटी ज्वाइन करने के पहले दिन ही नर्सिंगहोम संचालक ने बेटी की रात में ड्यूटी लगा दी थी। बताया कि शुक्रवार शाम को वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली थी। जिस समय वह निकली थी, नौकरी मिलने से बेहद खुश थी। अचानक शनिवार की सुबह उसका शव फंदे से लटके होने की सूचना मिली।

इसी अस्पताल में हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
पिता की हो चुकी है मौत
नर्स के पिता की सात वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। नर्स आठ बहनों में चौथे नंबर की थी। तीन बहनों का विवाह हो चुका है। मां के अनुसार उसके कोई बेटा न होने से परिवार का खर्च व बहनों की परवरिश के लिए उसकी इस बेटी ने नौकरी की शुरुआत की थी। उसे क्या पता था कि बेटी को इतनी दर्दनाक मौत दे दी जाएगी।

कमेंट
कमेंट X