{"_id":"5bfc0486bdec22417b50c505","slug":"omprakash-rajbhar-targets-bjp-on-ram-temple-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजभर बोले- मुस्लिमों की समझदारी ने फेल कर दी भाजपा की चाल, राम मंदिर चुनावी मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभर बोले- मुस्लिमों की समझदारी ने फेल कर दी भाजपा की चाल, राम मंदिर चुनावी मुद्दा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 27 Nov 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर एक बार फिर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में हुई धर्म सभा का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। राजभर ने कहा कि चुनाव करीब आते ही भाजपा को राम मंदिर याद आ जाता है। राजभर यूपी के हरदोई जिले में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि चुनाव करीब आते ही भाजपा को राम मंदिर याद आ जाता है। लोकसभा चुनाव में फायदा उठाने के लिए सोची समझी रणनीति के तहत अयोध्या में माहौल खराब करने की भाजपा की कोशिश को मुस्लिम समाज के लोगों की समझदारी ने फेल कर दिया।
ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
कछौना विकास खंड के ग्राम खजोहना स्थित महाविद्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राम मंदिर के मामले को राजनीतिक दलों ने चुनावी मुद्दा बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर
कैबिनेट मिनिस्टर ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। तीन लाख से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं। सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होने की अपील की। कहा कि घर से निकल कर अपने हक की लड़ाई लड़ें। संडीला में आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने की अपील की।