{"_id":"5cf7ef7cbdec2207737678b6","slug":"one-man-dies-by-police-jeep-in-up-after-that-stone-plating-on-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस जीप से बजरंग दल के कार्यकर्ता को कुचलने वाला दरोगा गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव, रात भर चला हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस जीप से बजरंग दल के कार्यकर्ता को कुचलने वाला दरोगा गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव, रात भर चला हंगामा
Wed, 05 Jun 2019 10:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस जीप से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में रावतपुर के सैय्यदनगर में मंगलवार देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ता रजत कुमार वर्मा (26) को रौंदने वाले दरोगा मोहम्मद जाविर को पुलिस ने बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। कल्याणपुर थाने में तैनात जाविर ही जीप चला रहा था।
युवक की मौत के बाद परिजनों के सिर पर खून सवार हो गया
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद दरोगा और जीप में मौजूद तीन होमगार्ड मौके से भाग निकले थे। घटना के करीब चार घंटे बाद दरोगा का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उधर जीप में मौजूद तीनों होमगार्डों को हटाने के लिए एसएसपी अनंत देव ने जिला कमांडेंट को पत्र लिखा है पर हैरानी की बात ये है कि नाम का खुलासा नहीं किया। सब कुछ जानने के बाद भी इनके खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की।
पूरे दिन रहा कर्फ्यू का माहौल
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनंत देव ने बताया कि गश्ती की टीम में दरोगा मोहम्मद जाविर के अलावा तीन होमगार्ड भी थे। जीप जाविर चला रहा था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका निलंबन भी कर दिया गया है। एसएसपी के मुताबिक आरोपी का मेडिकल कराया गया। इसमें शराब की पुष्टि नहीं हुई है। एसएसपी का कहना है कि जो पुलिसकर्मियों के नशे में होने का आरोप झूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा इतना भीषण था कि पुलिस जीप दीवार तोड़कर घर में घुस गई
- फोटो : अमर उजाला
तीन महीने पहले हुई थी तैनाती
मोहम्मद जाविर मूलरूप से बाराबंकी का रहने वाला है। तीन महीने पहले ही कल्याणपुर थाने में उसकी तैनाती हुई है। इसके पहले वह यूपी-100 कानपुर में तैनात था।
मोहम्मद जाविर मूलरूप से बाराबंकी का रहने वाला है। तीन महीने पहले ही कल्याणपुर थाने में उसकी तैनाती हुई है। इसके पहले वह यूपी-100 कानपुर में तैनात था।
विज्ञापन
देर रात हुई घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव
- फोटो : अमर उजाला
पत्र भेजा, पर नाम नहीं खोले
पुलिस ने मृतक के पिता अजय कुमार की तहरीर पर चार अज्ञात पुलिसकर्मियों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से गाड़ी चलाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने ही तहरीर लिखवाई है जबकि पुलिस को पता था कि जीप में गश्त के दौरान कौन-कौन पुलिसकर्मी थे। इसके बाद भी तहरीर में अज्ञात का जिक्र कराया। हालांकि बाद में पुलिस ने चालक दरोगा का नाम खोला और गिरफ्तार किया। होमगार्डों को हटाने के लिए पत्र तो भेज दिया लेकिन उनके नहीं खोले।