{"_id":"5cf7af34bdec22070e2bdb4d","slug":"weather-department-news-summer-season-risk-in-these-cities-of-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौतपा खत्म, जेठ की दुपहरी की तपन नहीं हुई कम, मौसम विभाग की ये चेतावनी जरूर पढ़ लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौतपा खत्म, जेठ की दुपहरी की तपन नहीं हुई कम, मौसम विभाग की ये चेतावनी जरूर पढ़ लें
Wed, 05 Jun 2019 05:54 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Jun 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
नौतपा खत्म, जेठ की दुपहरी की तपन नहीं हुई कम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, बांदा, कन्नौज, फतेहपुर आदि में गर्मी का प्रकोप चरम पर है। नौतपा समाप्त (तीन जून) होने के बाद भी जेठ की दुपहरिया की तपन कम नहीं हो रही।
नौतपा खत्म, जेठ की दुपहरी की तपन नहीं हुई कम
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को तापमान दो डिग्री बढ़कर 42 पार पहुंच गया। अधिकतम तापमान ने गर्मी और बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान भी थोड़ी बढ़त के साथ 28.6 डिग्री पर पहुंच गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे सप्ताह हल्के बादलों के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
नौतपा खत्म, जेठ की दुपहरी की तपन नहीं हुई कम
- फोटो : अमर उजाला
जून का अधिकतम सामान्य तापमान 38 से 40 के बीच होता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 है। इस हिसाब से दोनों ही तापमान इस समय सामान्य से ज्यादा चल रहे हैं। पिछले दस सालों में जून का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतपा खत्म, जेठ की दुपहरी की तपन नहीं हुई कम
- फोटो : अमर उजाला
इस बार भी 45 डिग्री तक जाने की संभावना है। बुधवार को यह 42.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अभी तक इस महीने अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रहा है। हवा का रुख अगले कुछ दिनों तक पुरवैया रहेगा। नौतपा के दौरान नौ दिनों तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। ज्योतिष के अनुसार ज्येष्ठ (जेठ) महीना 17 जून तक रहेगा।
विज्ञापन
नौतपा खत्म, जेठ की दुपहरी की तपन नहीं हुई कम
- फोटो : अमर उजाला
जून में अधिकतम तापमान
2017 में...44.8
2016 में...42.6
2015 में...46.2
2014 में...46.4
2012 में...45.0
2011 में...43.4
2010 में...45.2
2009 में...45.2
2008 में...40.3
(जून 2013 में 40 से नीचे था अधिकतम तापमान)
2017 में...44.8
2016 में...42.6
2015 में...46.2
2014 में...46.4
2012 में...45.0
2011 में...43.4
2010 में...45.2
2009 में...45.2
2008 में...40.3
(जून 2013 में 40 से नीचे था अधिकतम तापमान)