सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कानपुर-बुंदेलखंड की बड़ी जीत पर मंत्री सिर्फ एक, इन दो ब्राह्मणों पर टिकी थीं सबकी नजरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 31 May 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
Only one mp in modi cabinet from fatehpur, these leader may be in modi cabinet
प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल में फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति को मिली जगह - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 10 सीटों पर जीत के बाद भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में क्षेत्र के सिर्फ एक सांसद को जगह मिलना क्षेत्रीय नेताओं के लिए निराशा भरा है। यहां से भाजपा की बड़ी जीत के बाद तीन दावेदार थे। केंद्र में अब तक बनीं भाजपा सरकारों में कानपुर से आज तक कोई नेता मंत्री नहीं बना।

 

Trending Videos
Only one mp in modi cabinet from fatehpur, these leader may be in modi cabinet
सुब्रत पाठक
कानपुर-बुंदेलखंड की सभी सीटें भाजपा ने जीती हैं। कानपुर से सत्यदेव पचौरी, अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले, इटावा से रामशंकर कठेरिया, कन्नौज से सुब्रत पाठक, जालौन से भानुप्रताप वर्मा, झांसी से अनुराग शर्मा, हमीरपुर से पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल, बांदा से आरकेपटेल, फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत, फतेहपुर से निरंजन ज्योति जीती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Only one mp in modi cabinet from fatehpur, these leader may be in modi cabinet
भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी

मंत्री पद पाने के लिए यहां से कम से कम तीन सांसदों की दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी, लेकिन फतेहपुर की सांसद निरंजन ज्योति ही मंत्रिमंडल में जगह पाने में सफल रहीं। भाजपाइयों और क्षेत्र की जनता को इस बात की कोफ्त है कि भाजपा की पिछली चार सरकारों में कानपुर जिले का प्रतिनिधित्व कभी नहीं दिखा।
 

Only one mp in modi cabinet from fatehpur, these leader may be in modi cabinet
कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी (फाइल फोटो)

कानपुर नगर के सांसद सत्यदेव पचौरी ब्राह्मण चेहरा होने के साथ ही प्रदेश सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग समेत रेशम, हथकरघा व खादी मंत्री रहे हैं। माना जा रहा था कि क्षेत्र की औद्योगिक जरूरतों को कराने के लिए इन्हें इसी स्तर का मंत्रालय मिल सकता है।

 

विज्ञापन
Only one mp in modi cabinet from fatehpur, these leader may be in modi cabinet
डिंपल यादव, सुब्रत पाठक
दूसरा सबसे मजबूत नाम कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक का था। ये सपा के सबसे मजबूत किले कन्नौज को फतेह करने वाले हैं। मंत्री पद के तीसरे दावेदारों में इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया भी थे। निरंजन ज्योति का दूसरी बार मंत्रीमंडल में शामिल होना चौंकाता है, लेकिन जातीय आंकड़ा इनके पक्ष में रहा। बताया जा रहा है कि इन्हें उमा भारती के विकल्प के तौर दूसरी बार शामिल किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed