फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुले में किया शौच तो पहनाई जाएगी फूलों की माला!

Sun, 16 Apr 2017 07:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 16 Apr 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
open defecation in the open will be worn by flowers
यूपी के हमीरपुर जिले में खुले में शौच जाने से रोकने के लिए माला डालकर जागरूक करते लोग।  - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं न जहां चाह है वहां राह है... हमीरपुर के गहरौली इलाके में एक गांव के कुछ युवाओं एवं बुजुर्गों ने स्वच्छता अभियान की जबरदस्त मुहिम छेड़ रखी है। इनके आइडिया ऐसे हैं कि कोई भी सुनकर चौंक पड़े।   

 

 



 
open defecation in the open will be worn by flowers
डेमो
हाल ही में इन्होंने ग्रामीणों को खुले में शौच जाने से मना किया लेकिन इस पर भी लोग नहीं माने। इन्हें रोकने के लिए बाद में एक अनुठा तरीका निकाला गया। और देखिए अब पूरा गांव शौच मुक्त हो गया है। अब कोई डिब्बा लेकर खेतों की ओर जाता नहीं नजर आता जबकि पहले आलम ये था कि सुबह और शाम के वक्त लोग सीधे खेतों की और चल देते थे।
 

 

open defecation in the open will be worn by flowers
डेमो
अनोखी पहल की शुरुआत की 
दरअसल, इन्होंने खुले में शौच जाने वालों को रोकने के लिए उन्हें माला पहनाकर उन्हें शर्मसार करने का अभियान चलाया है। अब सुबह-शाम ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें माला पहनाया जा रहा है और फूल दिया जा रहा है। गांव के निर्भास कुमार द्विवेदी, गगन गुरुदेव, नितिन गुरुदेव, प्रीतू द्विवेदी, अंकित आदि ने टीम बनाकर खुले में शौच जाने वालों को चिह्नित करने का काम शुरू किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
open defecation in the open will be worn by flowers
डेमो
आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रशासन भी ऐसी मुहिम में ग्रामीणों के साथ खड़ा नजर आ रहा है। भाजपा शासित प्रदेशों की तेजी से तस्वीर बदल रही है। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि मध्यप्रदेश के भोपाल में भी इसी प्रकार की मुहिम छेड़ी गई थी।  

 

विज्ञापन
open defecation in the open will be worn by flowers
डेमो
यहां गांव को स्वच्छ बनाने के लिए नगर-निगम महापौर और उनकी टीम ने एक शर्मा ने रोको-टोको अभियान चलाया था। जिसके तहत सुबह 6 बजे महापौर अलोक शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ छोला इलाके में पहुंचे और पटरियों के आसपास खुले में शौच जाने वाले लोगों को सीटी बजाकर रोका और फूल माला पहनाकर खुले में शौच न जाने की अपील की। इसके बाद झुग्गियों में जाकर महापौर ने लोगों को खुले में शौच न जाने की शपथ भी दिलाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed