फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jalaun: उरई में 15 मिनट की बारिश ने खोली सिस्टम की पोल: जलमग्न हुईं सड़कें, दुकानों में घुसा नाले का गंदा पानी

Tue, 28 Jul 2026 05:47 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 28 Jul 2026 05:47 PM IST
सार

Orai News: मंगलवार दोपहर करीब 15 मिनट हुई तेज बारिश ने नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। लालमन चौराहे से लेकर यादव गारमेंट, वार्ड नंबर-19 चंद्र नगर, जवाहरगंज, प्रेम नगर और सूर्य नगर समेत कई इलाकों में सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं।

विज्ञापन
orai-waterlogging-after-15-minute-rain-drain-water-entered-shops-jalaun
उरई में 15 मिनट की बारिश ने खोली सिस्टम की पोल - फोटो : amar ujala

जालौन जिले के उरई मुख्यालय में मंगलवार दोपहर महज 15 मिनट हुई तेज बारिश ने नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। थोड़ी सी बारिश में ही शहर के प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गईं।

orai-waterlogging-after-15-minute-rain-drain-water-entered-shops-jalaun
उरई में 15 मिनट की बारिश ने खोली सिस्टम की पोल - फोटो : amar ujala

लालमन चौराहे से लेकर यादव गारमेंट, वार्ड नंबर-19 चंद्र नगर, जवाहरगंज, प्रेम नगर और सूर्य नगर सहित कई इलाकों में नालियों का गंदा पानी और कीचड़ सड़कों पर बहने लगा। कई दुकानों के भीतर गंदा पानी घुसने से व्यापारियों का रखा सामान खराब हो गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।

orai-waterlogging-after-15-minute-rain-drain-water-entered-shops-jalaun
उरई में 15 मिनट की बारिश ने खोली सिस्टम की पोल - फोटो : amar ujala

राहगीरों और स्कूली बच्चों की बढ़ीं मुश्किलें

बारिश के बाद हुए भीषण जलभराव के कारण राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को घुटने तक भरे बदबूदार गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ा। बारिश बंद होने के घंटों बाद भी निकासी न होने से पानी सड़कों पर जमा रहा, जिसको लेकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी और आक्रोश देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
orai-waterlogging-after-15-minute-rain-drain-water-entered-shops-jalaun
उरई में 15 मिनट की बारिश ने खोली सिस्टम की पोल - फोटो : amar ujala

अतिक्रमण और बंद नालियों ने बढ़ाई आफत

स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजमार्ग स्थित मुख्य नाले पर हुए अवैध अतिक्रमण और नालों की लंबे समय से सफाई न होने के कारण जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। यदि समय रहते नालों से अतिक्रमण हटाने और सफाई का अभियान नहीं चलाया गया, तो मानसून की अगली बारिश में स्थिति और विकराल हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी और नगर पालिका प्रशासन से तत्काल मौका मुआयना कर बंद नालियों को खुलवाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed