{"_id":"61c9e8af018b743f862d61a5","slug":"perfume-business-case-195-crore-cash-and-23-kg-gold-found","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इत्र कारोबारी प्रकरण: अब तक 195 करोड़ नकद और 23 किलो सोना मिला, टीम ने पांच दिन की जांच के बाद अधिकृत आंकड़ा जारी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इत्र कारोबारी प्रकरण: अब तक 195 करोड़ नकद और 23 किलो सोना मिला, टीम ने पांच दिन की जांच के बाद अधिकृत आंकड़ा जारी किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Dec 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Tax Raid
- फोटो : अमर उजाला
महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) अहमदाबाद की टीम ने सोमवार को इत्र कारोबारी पीयूष जैन पर अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा जारी किया। पांच दिन की जांच के बाद पीयूष के ठिकानों से करीब 195 करोड़ रुपये की नकदी मिल चुकी है।
Trending Videos
Tax Raid: कानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाता पीयूष
- फोटो : amar ujala
साथ ही ओडोकेम इंडस्ट्रीज के मालिक पीयूष जैन के कानपुर के आनंदपुरी, कन्नौज स्थित आवासों पर कार्रवाई की थी। डीजीजीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पीयूष के आनंदपुरी स्थित आवास से 177.45 करोड़, जबकि कन्नौज स्थित आवास से 17 करोड़ रुपये की नकदी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tax Raid: इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर छापा
- फोटो : amar ujala
भारतीय स्टेट बैंक के अफसर कन्नौज में अभी भी नोटों की गिनती कर रहे हैं। यहीं पर तलाशी के दौरान 600 लीटर चंदन का तेल समेत अन्य कच्चा माल बरामद हुआ है। इसकी कीमत छह करोड़ रुपये आंकी गई है। यहां पर जांच-पड़ताल अभी चल रही है। इत्र कारोबारी के यहां मिले सोने पर विदेशी मार्क हैं। इसे देखते हुए निदेशालय राजस्व खुफिया (डीआरआई) को भी जानकारी दी गई है।
Tax raid: पीयूष जैन को टीम ने गिरफ्तार किया
- फोटो : amar ujala
गिरफ्तारी सीजीएसटी अधिनियम की धारा में
डीजीजीआई की टीम की पूछताछ में पीयूष ने बताया कि उसके यहां बरामद नकदी जीएसटी के भुगतान के बिना माल की बिक्री से संबंधित है। इसके बाद उसे सीजीएसटी अधिनियम की धारा 132 के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पांच दिनों की कार्रवाई के दौरान जुटाए गए सुबूतों की जांच की जा रही है। बड़े पैमाने पर कर चोरी की आशंका है।

piyush jain income tax raid
- फोटो : अमर उजाला
दीवारों में लॉकरों और तहखानों की तलाश जारी
डीजीजीआई टीम का कारोबारी पीयूष जैन के पैतृक घर, पड़ोस में दो अन्य घर, गोदाम और कारखाने पर कब्जा है। घर के अंदर पीछे की तरफ लगे गेट से सिर्फ एसबीआई टीम, पुलिस टीम और अनुमति मिलने पर किसी को प्रवेश दिया जा रहा है। टीम को अभी और कैश मिलने की संभावना है। इससे श्रमिकों को लगाकर घर की दीवारों में लॉकर और तहखानों की तलाश जारी है। चौथे दिन भी मकान से छेनी-हथौड़ों और कटर चलने की आवाजें बाहर आती रहीं।