{"_id":"5b9bb436867a557fea119278","slug":"pravin-togadia-president-of-international-hindu-council-said-hindus-must-unite-for-ram-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तोगड़िया का प्लान '21 अक्टूबर', भाजपा पर खूब बरसे, 'हिंदुओं की उपेक्षा' करने समेत सरकार पर कई आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोगड़िया का प्लान '21 अक्टूबर', भाजपा पर खूब बरसे, 'हिंदुओं की उपेक्षा' करने समेत सरकार पर कई आरोप
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 15 Sep 2018 08:11 AM IST
विज्ञापन
प्रवीण भाई तोगड़िया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल पूर्व बहुमत की सरकार बनने पर राम भक्तों में मंदिर निर्माण की आस जगी थी। उन्हें पूर्ण विश्वास था कि सरकार राम मंदिर का निर्माण कराएगी, लेकिन सरकार वादे से मुकर हिंदुओं के हितों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि राम मंदिर निर्माण के लिए हिंदूओं को एकजुट होना होगा। यह बात अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने यूपी के कानपुर देहात में एक सभा के दौरान कही।
प्रवीण भाई तोगड़िया
शुक्रवार को अकबरपुर के जनकपुरी मैदान में मुख्य अतिथि डा. तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से तंग आ चुकी है। किसान भुखमरी की कगार पर है। व्यापारी वर्ग में भी हताशा है। इसके बाद भी सरकार को लोगों की समस्या नजर नहीं आ रही है। जबकि लोगों ने वोटों के माध्यम से बहुमत की सरकार बनाने का काम किया था। लोगों को उम्मीद जगी थी कि मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आज देश की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है।
प्रवीण भाई तोगड़िया
उन्होंने कहा कि भारत पर लगातार आक्रमण हुए, लोगों ने इसे लूटा, हमारे धर्म को भी आघात पहुंचाया। मौजूदा सरकार से उम्मीद थी कि वह राम मंदिर का निर्माण कराकर हिंदूओं के स्वाभिमान की रक्षा करेगी, लेकिन उसे भी मौजूदा सरकार ने भुला दिया है। इसके लिए 21 अक्टूबर को एक साथ लखनऊ से अयोध्या कूच करना होगा। देश की जनता राम के घर के लिए बेताब है। कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम संयोजक व प्रांत गोरक्षा प्रमुख अतुल दुबे ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारी संख्या में लोग अयोध्या कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवीण भाई तोगड़िया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरकार की नीतियों पर किया प्रहार
डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कार्यकर्ता सम्मेलन में सरकार की नीतियों पर वार करने से भी नहीं चूके। हिंदुओं में जोश भरने के साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसान की भुखमरी, व्यापारी व महंगी शिक्षा के माध्यम से सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग परेशान है। विडंबना की बात है कि देश व प्रदेश में बहुमत की सरकार होने के बाद भी समस्याओं से लोगों को निजात नहीं मिली है। हिंदू राम मंदिर निर्माण न होने पर अपने को ठगा महसूस कर रहा है। अब समय आ गया है कि हिंदू को अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। हिंदू परिषद मंदिर निर्माण के लिए सजग है और जब तक निर्माण नहीं हो जाता कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे।

- फोटो : SELF
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
हिंदू परिषद के फायर ब्रांड नेता प्रवीण तोगड़िया के आगमन को लेकर कस्बे में पुलिस बल जगह-जगह मुस्तैद रहा। सभा स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात था, जबकि कस्बे के मुख्य चौराहों के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस बल के साथ ही खुफिया के लोग भी निगरानी कर रहे थे। वहीं सभा स्थल पर एसडीएम आनंद सिंह, सीओ अर्पित कपूर के साथ ही महिला पुलिस बल भी मौजूद रहा।