फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीराें में देखिए कैसे बंदियाें के कब्जे में अा गया फर्रुखाबाद जेल अाैर फिर शुरू हुअा तांडव

Mon, 27 Mar 2017 08:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 27 Mar 2017 08:49 AM IST
सार

-छत पर चढ़कर किया जेल प्रसासन पर पथराव
-जिला जेल में पहुचा जिले भर का फ़ोर्स
-बन्दी नही उत्तर रहे छत से नीचे, बबाल जारी

विज्ञापन
prisoners uproar in farrukhabad jail
फर्रुखाबाद जिला जेल में बंदियों के पथराव के बाद फोर्स तैनात

रविवार काे फर्रूखाबाद जिला जेल में जमकर बवाल हुअा। बंदियाें ने अपने कब्जे में जेल काे कर लिया अाैर फिर पथराव, अागजनी करने लगे। जिसमें प्रभारी डीएम, जेल अधीक्षक सहित कई घायल हाे गए। यह हालात एेसे ही नहीं बदले। अागे पढ़िए कैसे पल भर में बंदियाें के कब्जे में अा गया जिला जेल...
 

prisoners uproar in farrukhabad jail
जेल की छत पर चढ़कर बंदी कर रहे पथराव

दरअसल ​फर्रुखाबाद की जिला जेल में रविवार की सुबह एक बंदी की तबियत खराब हाे गई। अाराेप है कि जब वह जेल अस्पताल पहुंचा ताे वहां उससे दवा के नाम पर डाक्टर ने पैसे वसूलने की काेशिश की। इसी पर बंदियाें का गुस्सा भड़क उठा अाैर उन्हाेंने बवाल करना शुरू कर दिया। 

prisoners uproar in farrukhabad jail
जिला कारागार

बंदी जेल की छत पर चढ़कर तांडव करने लगे। सुरक्षा में लगे कर्मियाें पर पथराव कर दिया। हालात काबू करने के लिए सुरक्षा कर्मियाें ने बल का प्रयाेग किया ताे बंदी अाैर भड़क गए। सभी ने जेल अस्पताल काे अाग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
prisoners uproar in farrukhabad jail
जेल में बंदियों ने लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

जेल अस्पताल में अागजनी अाैर जेल में बवाल की सूचना पर माैके पर भारी फाेर्स के साथ डीएम, एसपी पहुंच गए। समझाने की काेशिश करने लगे ताे बंदियाें ने उनपर भी पथराव कर दिया। जिसमें प्रभारी डीएम, जेल अधीक्षक, एक बंदी रक्षक घायल हाे गए। पुलिस की तरफ से भी पथराव किए गए जिसमें एक बंदी भी गंभीर रूप से घायल हाे गया। 

विज्ञापन
prisoners uproar in farrukhabad jail
जेल अधिक्षक राजेश वर्मा के सिर में पत्थर लगने से हुए घायल, इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी डीएम, जेल अधीक्षक के घायल हाेने के बाद पुलिस बल बढ़ा दी गई। बाद में अाराेपी जेल चिकित्सक काे हटाए जाने के बाद बंदी काबू में अाए अाैर वार्ता के लिए तैयार हाे गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed