फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट मा पईसा बरस रहा.. हाकी केर खिलाड़ी टेंशन माः राजू 

Mon, 24 Sep 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 24 Sep 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
Raju Shrivastav's kanpuriya style statement about hockey and cricket
राजू श्रीवास्तव
अरे भईया मजा तो आवत है अपने क्रिकेट मा.. अब देखो दुबई मा केतना चौकस धमाल चल रहा है.. पईसा बरस रहा है..। ई क्रिकेटर लोग तो विज्ञापनौ से ख़ूब पईसा कमाय लेत हैं.. अब विराट का देखौ टीवी पे गोरा बनाय वाली किरीम बेचत हैं जबकी ऊ पइदाईसी गोरा चिकट है..। वइसे क्रिकेट का मैच होय तो जब तक हपक के लोट-लोट के ढोल ताशे पे नाचो नहीं तब तक मजा नहीं आवत है..। स्टेडियम मा अलगे नजारा होत है.. कौनो मैच देख रहा है.. कौनो चीयर गर्ल्स को ताक रहा है.. कौनो चिल्लाय रहा है अबे धोनी हौंक के मार..। कौनो विराट को छेड़ रहा है !!

 
Raju Shrivastav's kanpuriya style statement about hockey and cricket
राजू श्रीवास्तव
हमार मति मारी गयी रही कि उई दिन हम गजोधर के साथ टीवी पे यूएस ओपन टेनिस देख लिहा..। ई टेनिस खेल मा एतनी शांति रही जईसे कौनो मय्यत होय गयी होय.. तो उई दिन टेनिस खेला मा कौनो नोवाक रहे ऊ जीते रहें..। उनका 28 करोड़ का चेक मिला.. हमरी तो आंखें बाहर आय गयी.. 28 करोड़ !!.. लेकिन गुरु नोवाक चेक लिहिस अउर चेक को तुड़मुड़ा के मुट्ठी में पकडे ट्राफी की तरफ देखत रहा.. हम कहा अरे यार सब जीरो वीरो तो चेक कर लेव.. बराबर हैं की नहीं..। लेकिन ऊ ट्राफी लैके ओका चूमत रहा..। ओकी मुट्ठी में जैसे जैसे मुड़त जाए.. वैसे वैसे हमरी जान उलझन मा रही.. देखो भैया हमरे दद्दा कहत रहें.. कि चेक मिलै तो तुरंतै कैश करौ.. अउर कैश मिले तो तुरंतै चेक करौ..। जो खिलाड़ी हारा रहा ओका 17 करोड़ मिला.. गजोधर कहे यार ई खेल बढ़िया हैं एकी भर्ती कहां होत है..। अपनी सानिया मिर्जा भी तो ऐसेहे 25-25, 30-30 करोड़ जीत लेत रहीं.. मगर हम लोगन के कौनो काम नहीं आवा.. काहे से ओका कमाया पैसा देश में नहीं आवा.. सब पैसा पहुंचा गवा पाकिस्तान.. दहेज मा !!
 
Raju Shrivastav's kanpuriya style statement about hockey and cricket
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव
एक हैं हमरे दोस्त हाकी टीम के एक्स प्लेयर संजय बाजपेई.. जबसे उई ई यूएस ओपन मैच देखे हैं.. तबहीं से घर के बाहर बइठे बीड़ी पी पी के गरिया रहे हैं.. अउर भगवान् से प्रार्थना कर रहे हैं कि अगले जनम मोहे टेनिस प्लेयर ही कीजो.. अबहिन कुछ टाइम पहिले हम और संकठा ग्रीनपार्क मा हाकी मईच देखे गए रहेन.. इंडिया और बांग्लादेश का मैच होत रहा.. ओमा हमरी टीम केर एक खिलाड़ी हाकी से गेंदा लै के भागत रहा अउर सोचत रहा कि भगवान् आज का मैच जीत जाई तो पक्का मकान बनवाय लई.. बहिन केर शादी खातिर ओका दहेज का सामान भी जुटाय का है.. बप्पा की एक आंख का मोतियाबिंद केर आपरेशन भी करवाय का है.. पता चला ऊ लब्भड़ ई सब टेंशन मा अपने ही गोल मा गोल कर दिहिस.. फिर भी नसीब अच्छा रहा की ऊई दिन इंडिया मैच जीत गवा.. काहे से बांग्लादेश टीम केर खिलाड़ी हमसे जादा टेंशन मा रहें.. उई लोग तीन बार अपने ही गोल मा गोल दाग दिहिन रहे..।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Shrivastav's kanpuriya style statement about hockey and cricket
राजू श्रीवास्तव
अउर जब हमरी विजेता हाकी टीम का 10 लाख का चेक मिला.. तो ऊ कैप्टन खुशी के मारे चेक का आंखें फाड़ देखत रहा.. अब हमरी सारी समस्या दूर हुई जहिये.. तबहि न बाकी खिलाड़ी आय गये कि भैया अकेले तुम्हरा नहीं है..। हम कहा हिसाब किताब बाद में कर लिहेव पहले ट्राफी तो उठाओ.. अरे ट्राफी का कौनो देख ही नहीं रहा..। पता चला 10 लाख मा 11 प्लेयर का हिस्सा लगिहे..। तबहिन ग्राउंड के बाहर बैठे एक्स्ट्रा प्लेयर भी आवाज लगाय लगे.. हमहूं लोग भी हैं.. पता चला इनाम केर पैसा अब 16 जगह बंटिहे..। कैप्टन का मुंह एकदम छोटा हुई गवा.. ट्राफी हुवां घास मा पड़ी रही..।
 
विज्ञापन
Raju Shrivastav's kanpuriya style statement about hockey and cricket
राजू श्रीवास्तव - फोटो : amar ujala
पर ऊ कप्तान हिसाब लगावत रहा कि सबका बांटे मा हमरे हाथ मा 40 हजार अहियैं अउर ओमा भी GST कटिहै.. ई सब सोचत सोचत ऊ एतना इमोशनल हुई गवा कि ओकी आंखन से आंसू टपके लागे.. ओमा से दुई तीन बूंद आंसू चेक पे गिरे तो दस्तखत धुल गवा.. हम कहा लेव अब तुमका दूसर चेक पावे खातिर एड़ी चोटी का जोर लगावे का पड़िहै..। ई चेक पे दस्तखत करे वाला दुबारा पकड़ मा ना अहिये.. मान लेव ऊ मिलौ गवा तो ऊ पहिचाने से इनकार कर देहे.. ई सब सुन के ऊ अउर जोर जोर से रोवे लगा..
खेल मंत्रालय हॉकी पे भी ध्यान देव !!
लास्ट मा एक्के बात कहे चाहित है.. कि हमरी बात ध्यान से सुना करौ..
काहे से हमरे घर में हमरी कोई सुनत नहीं है ..- - राजू श्रीवास्तव
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed