सब्सक्राइब करें

अलीगढ़ की घटना दुखदाई और अमानवीय, एक अन्य मामले पर साध्वी ने कहा- जिस दिन रिजल्ट उसी दिन तलाक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 Jun 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
sadhvi niranjan jyoti statement on Murder of child in Aligarh
कामतानाथ मंदिर की परिक्रमा के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला
दूसरी बार सांसद व मंत्री बनने के बाद धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचीं साध्वी निरंजन ज्योति ने भगवान कामतानाथ मंदिर में मत्था टेककर मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद कहा कि केंद्र सरकार का बुंदेलखंड के विकास का विशेष ध्यान है। पानी की समस्या पर अलग जल मंत्रालय का गठन किया गया अब डिफेंस कॉरीडोर व एक्सप्रेस वे तैयार होने पर बहुत विकास होगा। अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या को बेहद दुखदायी व अमानवीय बताया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माम के बारे में कहा कि यह मुद्दा नही आस्था है यह हर हाल में बनेगा। 
Trending Videos
sadhvi niranjan jyoti statement on Murder of child in Aligarh
कामतानाथ मंदिर की परिक्रमा के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट दौरे पर शुक्रवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कामदगिरि परिक्रमा कर कामतानाथ के दर्शन किए। उनके साथ पार्टी के सांसद विधायक व अन्य नेता मौजूद रहे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर बनेगा। साध्वी ने कहा कि राम मंदिर मुद्दा नही आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sadhvi niranjan jyoti statement on Murder of child in Aligarh
कामतानाथ मंदिर की परिक्रमा के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला
कहा कि केंद्र सरकार बुंदेलखंड के बारे में विशेष तौर पर सोच रही है और केन बेतवा गठजोड़ के अलावा सरकार ने अलग से जल संचयन मंत्रालय का गठन किया। सरकार बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर व एक्सप्रेस वे बना रही है। किसी भी योजना के शुरू होने में समय लगता है। बुंदेलखंड इस सरकार के एजेंडे में विशेष दर्जे के रूप में है।
sadhvi niranjan jyoti statement on Murder of child in Aligarh
कामतानाथ मंदिर की परिक्रमा के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्या मामले में कहा कि कोई भी घटना अच्छी नही होती है। परिवारों को अच्छे संस्कारों की जरूरत है कहीं न कही परिवारों में संस्कारों की गिरावट आ रही है। हम पड़ोस की बहन-बेटी को नहीं मानते यह हमारे संस्कारों की गिरावट है। यह दुखदाई घटना है। कहा कि यूपी में पहले जो घटनाएं होती थीं तो लोगों को पंद्रह-पंद्रह दिनों तक आंदोलन करना पड़ता था अब योगी सरकार तत्काल एक्शन में आती है।

विज्ञापन
sadhvi niranjan jyoti statement on Murder of child in Aligarh
कामतानाथ मंदिर की परिक्रमा के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सपा बसपा गठबंधन के बारे में कहा कि यह तो पहले ही पता था कि गठबंधन दीर्घ कालिक नही है। जब कोई विचारधारा नहीं है तो तालमेल भी नहीं होता। मायावती ने गठबंधन किया था मायावती को फायदा हो गया अखिलेश तो चले गए। भाजपा ने पहले कहा था कि जिस दिन रिजल्ट आएगा उसी दिन तलाक हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed