सब्सक्राइब करें

पीने को पानी नहीं...नहा लेंगे तो पीएंगे क्या?, सुनिए इनका दर्द साथ ही देखिए ये तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 Jun 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Terrible water problem in bundelkhand chitrakoot
घर से कई किलोमीटर दूर एक कुएं से पानी लाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
अरे भइया...यहां बड़ी मुश्किल से पीने का पानी मिलता है, अगर नहा लेंगे तो पीने के लिए पानी ही नहीं बचेगा। बुंदेलखंड में पानी को लेकर मचे हाहाकार के बीच एक ग्रामीण की बातें सुनकर आंख छलक आएगी। यहां के लोग पीने के पानी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। इतना ही नहीं तीन से चार दिन तक लोग बस इसलिए नहीं नहाते कि पीने का पानी खत्म हो जाएगा। पानी की भयंकर समस्या से जूझ रहे लोग गांव से कई किलोमीटर दूर जाकर पानी लेकर आते हैं। ग्रामीणों की पानी के लिए ये जद्दोजहद और दर्द किसी को भी रुला सकता है।


 

Trending Videos
Terrible water problem in bundelkhand chitrakoot
पानी भरने के लिए समूह में जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में पाठा क्षेत्र के आदिवासी इलाके के गांवों में पेयजल का संकट आलम यह है कि पीने के लिए पानी नहीं है। गांव में बने कुएं पूरी तरह से सूख गए हैं। हैंडपंप से पानी नहीं निकल रहा। जिससे यहां के आदिवासी सूदुर क्षेत्र मे बने जल स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Terrible water problem in bundelkhand chitrakoot
लोगों को चिढ़ाता कुंए का ये नाम मात्र का पानी - फोटो : अमर उजाला
मानिकपुर विकास खंड के अमचुर नेरूआ ग्राम पंचायत में तीन मजरों में पानी के लिए हाहाकार मची हुई है। यहां के ग्रामीण जंगल से पानी लाने को मजबूर हैं। इस पंचायत में आठ हैंडपंप व तीन कुएं हैं। हैंडपंपों से पानी नहीं निकल रहा। कुएं सूख गए हैं। 
 
Terrible water problem in bundelkhand chitrakoot
पानी के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अमचुर नेरूआ गांव के खदरा सोसायटी इस मजरे में एक हजार की आबादी निवास करती है। जिसके लिए दो हैंडपंप है। जिनमें से एक हैंडपंप चल रहा है। इस गांव में एक कुआं है जो सूखने की कगार पर है।
विज्ञापन
Terrible water problem in bundelkhand chitrakoot
गांव से दूर एक कुएं से पानी लाती महिला - फोटो : अमर उजाला
मजरा नेरूआ में लगभग पचास परिवार रहते हैं। पानी पीने के लिए मात्र दो हैंडपंप है। जिसमें एक खराब है। कुएं का जलस्तर गिर जाने से नाममात्र का पानी दिख रहा है। ग्रामीण पानी भरने के लिए जान जोखिम में डाल रस्सी के सहारे उतकर पानी निकालते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक हैंडपंप के सहारे यहां के निवासी पानी भर रहे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed