सब्सक्राइब करें

राम मंदिर निर्माण पर मोदी कैबिनेट की मंत्री का आया बड़ा बयान, बोलीं 'बनने से कोई रोक नहीं पाएगा'

यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 07 Jun 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
sadhvi niranjan jyoti statement on ram mandir
चित्रकूट में साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला
टीम मोदी में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शुक्रवार सुबह प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचीं। उनका यह दौरा पूरी तरह धार्मिक रहा। गुरुवार रात करीब दस बजे पहुंचीं निरंजन ज्योति कर्वी मुख्यालय डाक बंगले में रुकीं। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण पर बड़ा बयान दिया है।

 
Trending Videos
sadhvi niranjan jyoti statement on ram mandir
साध्वी निरंजन ज्योति ने चित्रकूट में किए श्रीराम के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह भगवान कामतानाथ की पूजा अर्चन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। इस दौरान वह राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहीं। उन्होंने कहा की अयोध्या में राम मंदिर को बनने से कोई रोक नहीं पाएगा। मंदिर जरूर बनेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sadhvi niranjan jyoti statement on ram mandir
चित्रकूट में साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ उन्होंने चित्रकूट की महिमा का बखान किया। कहा कि तपोभूमि आने वालों के प्रभु हर दु:ख दूर करते हैं। उनकी सच्चे मन से यहां के प्रति आस्था है। इसलिए मौका मिलते ही वह प्रभु की यादों से जुड़े इस प्राकृतिक व पर्यटन के नजरिये से मनोरम स्थल में जरूर दर्शन करने आती हैं।

 
sadhvi niranjan jyoti statement on ram mandir
चित्रकूट में साध्वी निरंजन ज्योति ने आरती में हिस्सा लिया - फोटो : अमर उजाला
दर्शन व परिक्रमा के बाद वह फतेहपुर के लिए रवाना हो गईं। आपको बताते चलें कि कानपुर-बुंदेलखंड में साध्वी निरंजन ज्योति ही पीएम मोदी की पहली पसंद बनी है। उन्हें केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनाया गया है।

 
विज्ञापन
sadhvi niranjan jyoti statement on ram mandir
चित्रकूट में साध्वी निरंजन ज्योति ने टेका माथा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में आईं साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि सपा-बसपा का गठबंधन बेमेल है। यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। हुआ भी यही। बेमेल गठबंधन का तलाक हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed