फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीत के बाद साक्षी महाराज का ममता पर बड़ा हमला, इससे पहले किया था 'पूतना वध' और 'सूपर्णखा' का जिक्र

Fri, 24 May 2019 07:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 24 May 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj attack on Mamta Banerjee after huge victory in lok sabha election 2019
साक्षी महाराज की जीत के बाद लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
यूपी की उन्नाव लोकसभा सीट से भारी मतों से विजयी हुए साक्षी महाराज एक बार फिर अपने चिरपरिचित अंदाज में दिखे। साक्षी महाराज ने ममता बनर्जी पर जमकर हमले किए। साक्षी महाराज ने ममता पर हमला बोलते हुए कहा कि कहा कि ममता बनर्जी का नाम सुनने के बाद हिरण्यकश्यप की याद आ जाती है। साक्षी ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके पश्चिम बंगाल की जनता को ममता से निजात दिलाई जाए। इतना ही नहीं उन्होंने राहुल, प्रिंयका और सोनिया गांधी पर भी हमला किया।
Sakshi Maharaj attack on Mamta Banerjee after huge victory in lok sabha election 2019
जीत के बाद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
साक्षी महाराज ने अमेठी से राहुल गांधी की हार पर तंज कसे। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। राहुल की हार पर कहा कि न जाने उन्होंने कौन-कौन से इरादे संजोए थे लेकिन अमेठी चला गया। कहा कि रायबरेली में मिली जीत कोई जीत नहीं है।
Sakshi Maharaj attack on Mamta Banerjee after huge victory in lok sabha election 2019
मतगणना स्थल पहुंचे साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
वहीं लोकसभा चुनाव की मतगणना से ठीक एक दिन पहले सांसद साक्षी महाराज ने विपक्षी दलों पर हमला बोला था। कहा था कि देश के इतिहास में यह पहला चुनाव है जिसे जनता ने खुद लड़ा। जनता ने किसी की नहीं सुनी। जातिवाद किनारे हो गया। सबका साथ-सबका विकास और राष्ट्रवाद भारी पड़ गया। हो सकता है अबकी बार 400 के पार। उन्होंने राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर हमला किया। ईवीएम पर सवाल उठाने वालों को भी आड़े हाथों लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshi Maharaj attack on Mamta Banerjee after huge victory in lok sabha election 2019
मतगणना स्थल पहुंचे साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
कहा कि विपक्ष को तो पहले ही हार का डर सताने लगा था। सभी इकट्ठे हो गए। अब हार सामने देख ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस के राशिद अल्वी जैसे नेता तो इतना नीचे गिर गए कि कह रहे हैं कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव मोदी ने जानबूझकर कांग्रेस को जिताया वह भी ईवीएम को सही बताने के लिए। यह दुर्भाग्य की बात है। ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि इस बार बंगाल में ममता के पैर उखड़ गए। अनुमान है कि हमारी सीटें तीस प्लस रहेंगी।
विज्ञापन
Sakshi Maharaj attack on Mamta Banerjee after huge victory in lok sabha election 2019
मतगणना स्थल पहुंचे साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
कहा कि हम नारी का सम्मान करते हैं। नारी सम्मान हमारी संस्कृति है, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि पूतना का वध भी हमने किया और सूपर्णखा की नाक भी हमने ही काटी थी। बंगाल तो त्रेता युग में पहुंच गया। प्रियंका की ओर से एग्जिपोल को गलत बताने पर उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि गालिब दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है। कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन और देश में महागठबंधन का इस बार सूपड़ा साफ जाएगा। कल चुनाव नतीजे सबके सामने होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed