{"_id":"5cea4d30bdec2207362d228b","slug":"samajwadi-party-leader-captured-graveyard-land-in-night-at-farrukhabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: सपा की इस दबंग नेता ने रात के अंधेरे में कब्रिस्तान पर चलवाई जेसीबी, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: सपा की इस दबंग नेता ने रात के अंधेरे में कब्रिस्तान पर चलवाई जेसीबी, जमकर हंगामा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 May 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान पर चलवाई जेसीबी, जमकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में रविवार को मऊदरावाजा थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर जसमई में कब्रिस्तान पर देर रात कब्जा करने के लिए जेसीबी से भूमि समतल करा दी। सुबह कब्रिस्तान की स्थिति देख लोगों ने एक सपा नेत्री व पूर्व विधायक पर आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
Trending Videos
कब्रिस्तान पर चलवाई जेसीबी, जमकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
गांव नूरपुर जसमई में एक कब्रिस्तान है। रात को किसी ने जेसीबी से वहां की सभी कब्रे समतल कर दीं। सुबह लोगों ने यह देखा तो मामले की सूचना गांव तकिया नसरत शाह निवासी हाजी मोहम्मद अशरफ अंसारी को दी। उनके साथ गांव के अन्य लोगों की भी पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेत्री व पूर्व विधायक कब्रिस्तान पर कब्जा करना चाहती हैं। उन्होंने ही शनिवार देर रात जेसीबी से कब्रें ध्वस्त कराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब्रिस्तान पर चलवाई जेसीबी, जमकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
मोहम्मद अशरफ अंसारी का कहना है कि यह उनका पुस्तैनी कब्रिस्तान हैं। इसमें उनके खानदान के लोगों की ही कब्रें बनी हैं। कब्रिस्तान में भीड़ बढ़ने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी रामलखन सरोज व एसडीएम सदर अमित आसेरी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया।
कब्रिस्तान पर चलवाई जेसीबी, जमकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच कुछ युवक फावड़ा लेकर वहां कब्रें सही करने लगे। इस पर एसडीएम ने उन्हें रोक दिया और कहा कि अभी यथास्थिति कायम रखी जाए। मामले की तहरीर दे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस पर मोहम्मद अशरफ लोगों के साथ थाने तहरीर देने चले गए।
विज्ञापन
कब्रिस्तान पर चलवाई जेसीबी, जमकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
दो वर्ष पूर्व भी दूसरे कब्रिस्तान पर कब्जे का हुआ था प्रयास
पूर्व विधायक का कब्रिस्तान के सामने ही एक कॉलेज है। कॉलेज के पीछे भी एक कब्रिस्तान है। उस कब्रिस्तान पर भी दो वर्ष पूर्व कब्जे का प्रयास किया गया था। उस समय भी गांव के लोगों ने एकजुट होकर हंमामा कर विरोध किया था। इस बार इस कब्रिस्तान पर कब्जा करने का प्रयास किया गया है। मोहम्मद अशरफ अंसारी का आरोप है कि कब्रिस्तान के दूसरी तरफ पूर्व विधायक का खेत है। उस खेत को जाने के लिए रास्ता घूमकर जाना पड़ता है। इससे पूर्व विधायक को तकलीफ होती है। वह कब्रिस्तान पर कब्जा कर खेत के लिए सीधा रास्ता बनाना चाहती हैं।