{"_id":"5ced4bcabdec22075d23a7b0","slug":"samajwadi-party-workers-beating-villagers-because-they-not-gave-vote-to-mulayam-singh-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह यादव को नहीं दिए वोट तो गांव वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फायरिंग से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह यादव को नहीं दिए वोट तो गांव वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फायरिंग से दहशत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 29 May 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अखिलेश यादव, मायावती, मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव को वोट नहीं देने पर नगला मांधाता के यादवों ने उनवा गांव के अनुसूचित जाति के लोगों पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से मारपीट के साथ ही हवाई फायरिंग भी की। इसमें महिलाओं समेत चार लोग लहूलुहान हो गए। बीएसएफ जवान ने भाग कर खुद को बचाया।
2 of 6
हवाई फायरिंग से गांव में दहशत घरों से निकल आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ जवान की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम पंचायत उनवा संतोषपुर के मजरा उनवा निवासी प्रेमसिंह (58) पुत्र रामदास सोमवार को जानवर चराने खेतों पर गए थे। सोमवार की शाम करीब चार बजे प्यास लगने पर प्रेमसिंह अपने परिवार के बालक सहित नगला मांधाता निवासी एक यादव के ट्यूबवेल पर पानी पीने चले गए।
3 of 6
हवाई फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि ट्यूबवेल मालिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव को वोट नहीं दिया और पानी हमारे ट्यूबवेल पर पी रहे हो। ट्यूबवेल मालिक ने प्रेमसिंह व बालक के साथ मारपीट कर दी। प्रेमसिंह ने इसकी शिकायत थाने पर दी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमसिंह का भतीजा बीएसएफ जवान रिंकू उर्फ फौजी पुत्र रामनरेश मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे ट्यूबवेल के पास खेत में भूसा उठाने गया। आरोप है कि यादव बिरादरी के लोगों ने उसपर भी हमला बोल दिया। शोर सुनकर रिंकू के घर के लोग पहुंचे तो हमलावरों ने उनको भी लाठी-डंडों से पीटा। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
5 of 6
फायरिंग के बाद गांव में मच गया हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित पक्ष ने यूपी डायल 100 पर सूचना दे दी। यूपी-100 व चौबिया थाना पुलिस ने हमलावरों को करीब दो किलोमीटर तक दौड़ाया लेकिन वे हाथ नहीं आए। मारपीट में प्रेमसिंह की पत्नी सीता देवी, गुलाब सिंह पुत्र लज्जाराम, उनकी पत्नी बीनू देवी, शशि पत्नी सुखबीर सिंह घायल हो गए। रिंकू गांव के करीब 20 लोगों के साथ थाने पहुंचे और नगला मांधाता के कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।