फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में बारिश ने बरपाया कहरः कच्चे मकान और दीवार गिरने से 6 की मौत

Sat, 28 Jul 2018 11:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
six deaths due to falling house in rain
उन्नाव जिले में बारिश के कारण गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
कानपुरः सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में कई जिलों में शनिवार को रिमझिम बारिश जारी रही। लगातार फुहारों के कारण कच्चे मकान और दीवार गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। इस बीच कानपुर में गंगा का जलस्तर डेढ़ फीट से ज्यादा बढ़ गया।


कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के उरसान गांव में कच्ची दीवार गिरने से राजू संखवार के पुत्र आर्यन (6) की और रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भीखदेव कहिंजरी में दीवार गिरने से 12 वर्षीय बालिका की दबकर मौत हो गई।

 
six deaths due to falling house in rain
बारिश के कारण गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के परमी गांव में कच्ची दीवार ढहने से महराना (60) की मौत हो गई और बेटा रामसनेही (40) घायल हो गया। बेनीगंज के बहादुरपुर गांव निवासी हरिपाल के घर की कच्ची दीवार ढहने से जगन्नाथ (70) व कंचन (38) घायल हो गए। कन्नौज में मकान गिरने से मलबे में दबे मजदूर महेश चंद्र (45) की मौत हो गई। वहीं दो अन्य जगह कच्चे मकान गिरने से मां-बेटों समेत चार लोग घायल हो गए।
 
six deaths due to falling house in rain
बारिश के कारण गिरा छप्पर और दीवार - फोटो : अमर उजाला
औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के गांव पुसौली में शनिवार सुबह ओमप्रकाश के मकान की कच्ची दीवार अमन (14) पुत्र सर्वेश के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। फफूंद के मोहल्ला महाजनान निवासी शोभित, ओमकार, रजत पुत्र महेश बाथम के ऊपर राधा वल्लभ इंटर कालेज की दीवार गिरने से घायल हो गए। फर्रुखाबाद के हथियापुर में कच्ची दीवार गिरने से रामदेवी (60) की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
six deaths due to falling house in rain
बारिश के कारण गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला
इटावा में दो कच्चे मकान ढहने से हजारों की गृहस्थी नष्ट हो गई। उन्नाव के औरास ब्लाक के मीठेपुर गांव निवासी ब्रजकिशोर के घर की कच्ची कोठरी गिर गई, जिससे ब्रजकिशोर (35), उनकी पत्नी विमला (32) और बेटा शनि (12) दबकर घायल गए। मौरावां में उन्नाव मार्ग पर पेड़ गिरने से दो घंटे तक यातायात ठप रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed