{"_id":"5b913cc1867a557ff306c660","slug":"sp-surendra-das-commits-suicide-admitted-in-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एसपी सुरेंद्र ने गूगल पर सर्च किए थे ''मरने के तरीके'', जहर खाने के बाद रवीना को थमाया था ये पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी सुरेंद्र ने गूगल पर सर्च किए थे ''मरने के तरीके'', जहर खाने के बाद रवीना को थमाया था ये पत्र
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर एसपी पूर्वी आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास पारिवारिक कलह से इतना ऊब गए थे कि हर हाल में जीवन समाप्त करने का फैसला कर लिया था। वे गूगल पर हफ्ते भर से आत्महत्या के तरीकों को सर्च कर रहे थे। तमाम तरीके सर्च करने के बाद उन्होंने ब्लेड से नस काटने और जहर खाकर जान देने पर फोकस किया। ज्यादा दर्द न हो और किसी को पता नहीं चले इसलिए अंत में जहर खाकर जान देने का निर्णय लिया। इन बातों का उनके सरकारी आवास में मिले सुसाइड नोट से हुआ है।
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
एसएसपी अनंत कुमार तिवारी ने बताया कि सुसाइड नोट में पारिवारिक कलह, पत्नी डॉ. रवीना से छोटी-छोटी बातों पर झगड़े का जिक्र है। कई और बातें भी लिखी हैं जिन पर जांच चल रही है। सुरेंद्र ने पत्नी या परिवार के किसी भी सदस्य को सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया है। इसे खुद का फैसला बताया है। सात लाइन के पत्र में अंग्रेजी और हिंदी में लिखा है। अंग्रेजी में उन्होंने लिखा है कि एक हफ्ते से वह आत्महत्या का आसान तरीका गूगल पर सर्च कर रहे थे। कई तरीकों के बारे में गूगल पर पढ़ा और वीडियो देखा।
आगे की स्लाइड में- इसलिए जहर खाकर जान देने का फैसला किया
आगे की स्लाइड में- इसलिए जहर खाकर जान देने का फैसला किया
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
इसके बाद ब्लेड से शरीर की नस काटकर और जहर खाकर आत्महत्या के तरीके को चुना। नस काटकर जान देने का तरीका काफी दर्द भरा था। इसलिए जहर खाकर जान देने का फैसला किया। एसएसपी के मुताबिक सुरेंद्र ने अचानक ही खुदकुशी की कोशिश नहीं की। उन्होंने पहले से खुद को तैयार कर रखा था। एक सितंबर को अधीनस्थ कर्मचारी से घर में चूहे और सांप होने की बात कहकर सल्फास मंगाकर रख ली थी। चार सितंबर को पत्नी से विवाद के बाद सल्फास खा लिया था।
आगे की स्लाइड में- तीन खाली पाउच मिले हैं
आगे की स्लाइड में- तीन खाली पाउच मिले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के मुताबिक सुरेंद्र कुमार ने 25 ग्राम सल्फास खाया है। फोरेंसिक टीम को उनके कमरे से सल्फास पाउडर के तीन खाली पाउच मिले हैं। दो 10-10 ग्राम के और एक पांच ग्राम का है। यह मात्रा बहुत है। बकौल एसएसपी, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि 25 मिलीग्राम सल्फास खाने से ही किसी की मौत हो सकती है। सुरेंद्र ने तो 25 ग्राम खाया है। इतनी डोज से कई लोगों की जान जा सकती है।
आगे की स्लाइड में- पत्नी ने कहा कि इस पत्र का हम क्या करेंगे
आगे की स्लाइड में- पत्नी ने कहा कि इस पत्र का हम क्या करेंगे
विज्ञापन
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास
एसएसपी ने बताया कि जहर खाने के बाद सुरेंद्र कुमार ने पत्नी डॉ.रवीना को सुसाइड नोट पकड़ा दिया था। कहा था कि हमने जहर खाया है, तुमको या किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। यह सुनते ही पत्नी ने कहा कि आप नहीं होंगे तो इस पत्र का हम क्या करेंगे। गुस्से में पत्नी ने पत्र को मोड़कर (गोला बनाकर) कमरे में ही फेंक दिया था। इस पत्र को हैंड राइटिंग एक्सपर्ट के पास जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आईपीएस सुरेंद्र दास से जुड़ी अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए पर लिंक पर क्लिक करें...
आईपीएस सुरेंद्र दास का 'सेवेन लाइन लेटर', 'परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं', 'रवीना आई लव यू'...
एसपी सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खाया, मंगलवार को हुआ था विवाद, अभी तक सामने आईं ये बातें
मौत से जूझ रहे आईपीएस सुरेंद्र दास, सुसाइड से दो दिन पहले पत्नी के साथ देखी थी 'स्त्री' फिल्म
जानिए क्या है आईपीएस सुरेंद्र दास के '7 लाइन सुसाइड लेटर' की कहानी, जिसने पढ़ा दुख से टूट गया
आईपीएस सुरेंद्र दास से जुड़ी अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए पर लिंक पर क्लिक करें...
आईपीएस सुरेंद्र दास का 'सेवेन लाइन लेटर', 'परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं', 'रवीना आई लव यू'...
एसपी सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खाया, मंगलवार को हुआ था विवाद, अभी तक सामने आईं ये बातें
मौत से जूझ रहे आईपीएस सुरेंद्र दास, सुसाइड से दो दिन पहले पत्नी के साथ देखी थी 'स्त्री' फिल्म
जानिए क्या है आईपीएस सुरेंद्र दास के '7 लाइन सुसाइड लेटर' की कहानी, जिसने पढ़ा दुख से टूट गया