सब्सक्राइब करें

मौसम की मार: यूपी में भीषण गर्मी के बाद आंधी-पानी के साथ गिरे ओले, दो बच्चों समेत तीन की मौत

यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 07 Jun 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
storm and rain in up three people died
भीषण गर्मी के बीच मौसम ने बदला रूख हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में बृहस्पतिवार शाम आंधी-पानी से गर्मी से बेहाल लोगों को जहां राहत मिली, वहीं टिन शेड के नीचे दबने से दो साल की मासूम और युवक की मौत हो गई, जबकि दीवार गिरने से एक बच्चे की जान चली गई। कई जगह ओले भी गिरे।


 
Trending Videos
storm and rain in up three people died
यूपी के कई जिलों में आई आंधी - फोटो : अमर उजाला
तेज आंधी से कुछ जगहों पर पेड़गिर गए हैं और आवागमन भी बाधित हो गया है। देर शाम छह बजे तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। बुंदेलखंड के महोबा में तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसी बीच बिजली का जर्जर तार धरम सिंह (35) पुत्र जगदीश सिंह के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
storm and rain in up three people died
आंधी आने के बाद गिरा पेड़ और बिजली के खंभे से रास्ता बंद हो गया - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में आंधी का ज्यादा असर रहा, यहां बारिश भी हुई। सायर और बिवांर क्षेत्र में दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए। बिजली के तार व खंभे टूट गए। पेड़ गिरने से यूपी 100 की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। युवक और उसकी मां जख्मी हो गई।

 
storm and rain in up three people died
यूपी के कई जिलों में आंधी के बाद बारिश हुई - फोटो : अमर उजाला
दोनों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। जालौन के कदौरा ब्लॉक के मगराया गांव में देर शाम को आंधी-पानी के साथ ओले गिरे। यहां दो ग्रामीण मामूली रूप से चुटहिल हो गए। उधर, फर्रुखाबाद में भी आंधी-पानी के साथ ओले भी गिरे। जगह-जगह फॉल्ट से कई जगह बिजली गुल हो गई।

 
विज्ञापन
storm and rain in up three people died
बारिश में गिरे ओले दिखाता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
कंपिल क्षेत्र के भैंसरी गांव निवासी आशीष गुप्ता की दो वर्षीय बेटी वैष्णो की टिन शेड गिरने से मौत हो गई। मुहम्मदाबाद के जाजपुर बंजारा गांव में दीवार गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। कन्नौज में भी झमाझम बारिश के साथ ओले गिर। छिबरामऊ में तेज आंधी से हाईवे पर पेड़ गिर गया, जिससे आवागमन ठप हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed