फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विद्या बालन से पहले ये 22 बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी हैं ‘बेगम जान’

Tue, 18 Apr 2017 01:08 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 18 Apr 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
story of heroins who introduce as sex workers role
डेमो पिक
वैश्यावृत्ति और मुजरे जैसे विषय पर हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'बेगम जान' में विद्या बालन अपनी दमदार एक्टिंग और डायलॉग से सबको हैरान कर रही हैं। बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अभिनय का परिचय देकर तवायफ के रोल में विद्या ने बड़ा जोखिम उठाया है लेकिन इसका फायदा उनके फिल्मी करियर में जरूर मिलेगा। विद्या से पहले भी बॉलीवुड की कई फेमस हीरोइनें तवायफ का रोल निभाकर अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों को चौंका चुकी हैं। अपने रोल को बेहतर ढंग से निभाने के लिए ये हीरोइनें खुद रेडलाइट एरियाज में जाकर असल वैश्याओं से बातचीत कर उनके रहन, सहन और बॉडी लैंग्वेज की ट्रेनिंग ले चुकी हैं। 

जानें, तवायफ का रोल निभाने वाली हीरोइनों के बारें में...  
story of heroins who introduce as sex workers role
रेखा

मुजफ्फर अली द्वारा डायरेक्टेड फिल्म उमराव-जान साल 1981 में आयी थी। फिल्म में जिस तरह से उमराव जान की कहानी को पेश किया गया था वो अदभुद था। फिल्म में बॉलीवुड की एवरग्रीन रेखा ने जिस तरह से किरदार को निभाया था, वो लोगों को ये बताने के लिए काफी था कि आप जिनको देख कर हंसते है, वो किस्मत के कारण वो जिंदगी जी रहीं हैं। फिल्म के गाने उस समय के बहुत बड़े हिट हुए थे, जो आज तक लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं।

story of heroins who introduce as sex workers role
माधुरी

फिल्म तो वैसे शाहरुख (देवदास) और ऐश्वर्या (पारो) की थी, लेकिन जो किरदार सबसे ज्यादा लोगों के दिलों में उतरा वो माधुरी दीक्षित (चंद्रमुखी) का था। फिल्म में माधुरी ने जिस तरह से चंद्रमुखी का किरदार निभाया था। उससे लोगों को चंद्रमुखी से प्यार हो गया था। फिल्म में माधुरी का बोला गया फेमस डायलॉग “हर दुख आने वाले सुख की चिट्ठी होती है और हर नुकसान होने वाले फायदे का इशारा” तो आपको याद ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
story of heroins who introduce as sex workers role
तब्बू

फिल्म चांदनी बार डायरेक्टर मधुर भंडारकर का एक ड्रीम प्रोजेक्ट थी। फिल्म को शुरु में करने को कोई हीरोइन तैयार नहीं थी, तब अदाकारा तब्बू ने इस चैलेंजिंग रोल को निभाने का दम दिखाया। जब फिल्म सामने आयी तो लोगों को समझ आ गया कि कोई हीरोइन ने इसे करने को हां क्यों नहीं की। तब्बू में मुमताज के रोल को पर्दे पर जिंदा कर दिया। आज भी तब्बू द्वारा निभाया गया मुमताज का किरदार उनके बेहतरीन किरदारों में से एक गिना जाता है।

विज्ञापन
story of heroins who introduce as sex workers role
करीना कपूर

फिल्म में करीना ने एक तवायफ की भूमिका निभाई। सुधीर मिश्रा के द्वारा डायरेक्टेड ये फिल्म बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म में करीना द्वारा निभाया गया चमेली का रोल आपको आपकी सोच पर सोचने के लिए मजबूर कर देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed