फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या कूच से पहले साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी, फोन पर बोला- बम से उड़ा दूंगा

Sun, 25 Nov 2018 08:40 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Nov 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
unnao mp Sakshi Maharaj threatens to kill
डेमो पिक
भाजपा के फायर ब्रांड नेता व उन्नाव जिले से सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। सांसद के मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन रिसीव करते ही धमकी देने वाले ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी दे डाली। इनता ही नहीं उसने कहा कि आश्रम को बम से उड़ा दूंगा। सांसद ने एसपी से बात करके लिखित शिकायत भेजी है। एसपी ने जांच कराने की बात कही है। इस संबंध में साक्षी महाराज ने कहा कि अयोध्या आंदोलन एक बार फिर से अपने चरम पर है इसलिए आतंकवादी बौखलाए हुए हैं।


 
unnao mp Sakshi Maharaj threatens to kill
साक्षी महाराज - फोटो : self
उन्नाव जिले से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के मोबाइल पर शनिवार शाम एक कॉल आई। कॉल रिसीव होते ही धमकी देने वाले ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने व उनके आश्रम को बम से उड़ाने की धमकी दी है।
unnao mp Sakshi Maharaj threatens to kill
साक्षी महाराज
यह खबर जिले में आग की तरह फैल गई। अयोध्या कूच से एक दिन पहले मिली इस धमकी के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। साक्षी महाराज ने इस धमकी भरी कॉल की जानकारी एसपी को दी है। उन्होंने लिखित में भी शिकायत भेजी है। एसपी का कहना है कि धमकी देने वाली की जांच की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
unnao mp Sakshi Maharaj threatens to kill
साक्षी महाराज
सांसद साक्षी महाराज एक प्रेस कांफ्रेंस करके फोन पर दी गई धमकी के बारे में बताया। आपको बता दें यह घटना उस समय की है जब साक्षी महाराज उन्नाव से नवाबगंज जाते समय वसीरतगंज के पास थे।
विज्ञापन
unnao mp Sakshi Maharaj threatens to kill
साक्षी महाराज
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अयोध्या का आंदोलन एक बार फिर अपने चरम पर है। उन्होने कहा कि मैं हिंदुत्व और अयोध्या मुद्दे को लेकर अपनी बात बेबाकी से कहता रहता हूं। कल रात 10 बजकर 45 मिनट पर किसी अली का फोन आया लेकिन मैंने फोन रिसीव नहीं किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed