सब्सक्राइब करें

यूपी: कानपुर में पिता ने बेटे के सीने में मारी थी गोली अब चलेगा हत्या का मुकदमा, सामने आया चौंकाने वाला सच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Oct 2021 05:26 AM IST
विज्ञापन
UP: Father shot in son's chest in Kanpur, now murder suit will go on, shocking truth revealed
हाथ जोड़कर खड़ी मृतक कमल की पत्नी प्रीती - फोटो : amar ujala
कानपुर के बिधनू गोली कांड में फरार प्रॉपर्टी डीलर मनोज द्विवेदी पर बेटे की हत्या का मुकदमा चलेगा। पुलिस ने एफआईआर से गैर इरादतन हत्या की धारा हटा दी है। वहीं केस में आरोपी बनाई गई मृतक की पत्नी का नाम भी एफआईआर से बाहर कर दिया गया है। पुलिस की जांच में उनकी कोई भी भूमिका नहीं मिली है। पुलिस की जांच में एक बात स्पष्ट हो गई कि  वारदात की रात गोली धोखे से नहीं चली थी बल्कि जानबूझकर गोली मारकर हत्या की गई थी। बिधनू के द्विवेदी नगर में 23 सितंबर की रात प्रॉपर्टी डीलर मनोज द्विवेदी उर्फ बबलू का घर पर विवाद हुआ था। इसी दौरान उनके बेटे कमल द्विवेदी (28) की गोली लगने से मौत हो गई थी। मनोज तत्काल फरार हो गया था। मनोज की पत्नी गीता ने पति और कमल की पत्नी प्रीति पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।


 
UP: Father shot in son's chest in Kanpur, now murder suit will go on, shocking truth revealed
प्रीति परिजनों की पुलिस से हुई थी झड़प - फोटो : amar ujala
जिसमें दावा किया गया था कि कमल विवाद के दौरान खुदकुशी के लिए बंदूक ले आया था। रोकने के दौरान जब छीनाझपटी हुई तो गोली चल गई थी। जो कमल को लगी। इधर प्रीति ने मामले में पुलिस को तहरीर दी थी जिसमें मनोज पर हत्या का आरोप लगाया था।

 
Trending Videos
UP: Father shot in son's chest in Kanpur, now murder suit will go on, shocking truth revealed
नौ माह पहले हुई थी बेटी - फोटो : amar ujala
एएसपी आउटर आदित्य शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की गई। साक्ष्यों की समीक्षा की गई। जिसके बाद गैरइरादतन हत्या की धारा (304) को हत्या (302) में बदला गया। हत्या के सापेक्ष काफी अहम साक्ष्य पुलिस ने जुटाए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Father shot in son's chest in Kanpur, now murder suit will go on, shocking truth revealed
पुलिस ने किया था खेल - फोटो : amar ujala
इसमें प्रीति की किसी तरह की भूमिका नहीं मिली। इसलिए उनका नाम केस से बाहर कर दिया गया है। अब हत्यारोपी मनोज की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

 
विज्ञापन
UP: Father shot in son's chest in Kanpur, now murder suit will go on, shocking truth revealed
सफेद सूट में मृतक कमल की पत्नी - फोटो : amar ujala
फोरेंसिक रिपोर्ट अहम साबित हुई
वारदात के बाद पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल खड़े हो रहे थे। मगर फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा गया था कि वारदात गैर इरादतन नहीं हत्या की है। जिस एंगल से गोली कमल के लगी थी उस तरह से छीनाझपटी में नहीं लग सकती। वहीं, बंदूक पर कमल के फिंगर प्रिंट नहीं मिले थे। इससे ये बात भी स्पष्ट हो गई कि कमल ने खुदकुशी का प्रयास नहीं किया था। पूरी कहानी मनगढ़ंत थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed