सब्सक्राइब करें

यूपी: मासूमों को घर में बुला मोबाइल पर गेम खिलाता था दरिंदा जेई, बेचने के लिए बनाता था गंदे-गंदे वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 19 Nov 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
UP: junior eneginior used to call the innocent at home and play games on mobile, made dirty videos to sell
आरोपी जेई - फोटो : amar ujala
जेई रामभवन ऐसी घिनौनी करतूतें करता था, इस पर न तो पड़ोसियों को यकीन हो रहा है और न ही दफ्तर के लोगों को। इनका कहना है सीधे स्वभाव का दिखने वाला रामभवन ऐसा होगा, इसकी हम लोगों ने कल्पना तक नहीं की थी। बताया कि वह किसी से खास मतलब नहीं रखता था। उसका परिवार शहर के एसडीएम कालोनी में किराए के मकान में रहता है।


 
Trending Videos
UP: junior eneginior used to call the innocent at home and play games on mobile, made dirty videos to sell
आरोपी को कोर्ट लेकर पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : amar ujala
कुछ बच्चों ने बताया कि जेई के घर में उसके मोबाइल पर हम गेम खेलते थे। करीब 50 बच्चों के अश्लील वीडियो बनाकर देश और विदेश में बेचने के आरोपी जेई रामभवन की घिनौनी करतूतों का पर्दाफाश होने के बाद लोग आश्चर्यचकित हैं। सीबीआई इस मामले में दो नवंबर से ही छानबीन कर रही है। इसके बाद से ही उसके पड़ोसी और दफ्तर के लोग उसके बारे मे चर्चा तो करते हैं, सार्वजनिक रूप से कुछ कहने से इनकार करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: junior eneginior used to call the innocent at home and play games on mobile, made dirty videos to sell
कोर्ट में तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala
सिंचाई विभाग स्थित कार्यालय में उसके सहयोगी भी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बमुश्किल अधिशासी अभियंता बीबी सिंह ने बताया कहा कि अनैतिक कार्य में लिप्त होने की जानकारी पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जेई रामभवन को निलंबित कर दिया गया है। उसके पहले के कार्यों की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बताया कि सीबीआई टीम जेई को साथ ले गई है।

 
UP: junior eneginior used to call the innocent at home and play games on mobile, made dirty videos to sell
आरोपी को कोर्ट लेकर पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : amar ujala
उधर, शहर के एसडीएम कालोनी स्थित आवास के आसपास के लोग कहते हैं कि जेई इतने गंदे कार्य करता था, इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि मोहल्ले के कई बच्चे उसके घर जाते थे। कुछ बच्चों ने बताया कि जेई के पास कई मोबाइल थे। जब वे जेई के घर जाते थे तो वह कुछ मोबाइल दे देता था। इसमें बच्चे गेम खेलते थे या फिर यू-ट्यूब देखते थे।

 
विज्ञापन
UP: junior eneginior used to call the innocent at home and play games on mobile, made dirty videos to sell
यौन उत्पीड़न के आरोपी जेई को पकड़ने का मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से भी दूरी बनाए रही सीबीआई
यौन शोषण के आरोपी सिंचाई विभाग के जेई को सीबीआई ने दो नवंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई टीम ने मुख्यालय आकर कई बार जांच पड़ताल की। कई स्थानों पर छापेमारी भी की। हर बार पुलिस और मीडिया से दूरी बनाए रखी। इस संबंध में पुलिस अधिकारी हर बार यही कहते रहे कि सीबीआई टीम अपना काम कर रही है। उन्हें अभी तक जानकारी नहीं दी गई है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed