{"_id":"5f15ca5d6995c1126e26c75d","slug":"vikas-dubey-encounter-case-manu-detained-and-questioned-for-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनु का पूछताछ में एक और चौंकाने वाला खुलासा, विकास दुबे की मुंह बोली मामी पर खोला बड़ा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनु का पूछताछ में एक और चौंकाने वाला खुलासा, विकास दुबे की मुंह बोली मामी पर खोला बड़ा राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
मनु को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू हत्याकांड में आरोपी प्रेम प्रकाश पांडे की बहू व शशिकांत की पत्नी मनु पर पुलिस का शिकंजा कसने लगा है। सोमवार सुबह पुलिस ने मनु को हिरासत में लेकर उससे घंटों पूछताछ की। वहीं घटना में पति की मौत, पुत्र को जेल भेजे जाने के बाद अब बहू मनु को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से घर में एक मात्र बची बुजुर्ग प्रेम प्रकाश की वृद्ध पत्नी सुषमा पूरे दिन अपने नसीब पर आंसू बहाती रहीं।
Trending Videos
विकास दुबे एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात विकास दुबे व उसके साथियों द्वारा 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के अगले ही दिन पुलिस ने घटना के आरोपी व विकास दुबे के रिश्ते में मामा प्रेम प्रकाश पांडे को पड़ोस के ही काशीराम निवादा गांव में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे का एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
घटना में प्रेम प्रकाश का पुत्र शशिकांत भी आरोपी है, जिसे जेल भेजा जा चुका है। इधर शशिकांत की पत्नी मनु के अलावा उसके दो बच्चे व सास सुषमा ही मौजूद थे। बीते दिनों घटना से जुड़े मनु के एक के बाद एक वायरल हुए ऑडियो ने उसे संदिग्धों के दायरे में ला दिया था।
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कई दिनों से घर में नजरबंद मनु को सोमवार सुबह थाना पुलिस ने हिरासत में लिया और थाने में लाकर घंटों पूछताछ की। इस दौरान मनु के दोनों बच्चों को उसके मायके वालों के सुपुर्द कर दिया गया। घर में केवल प्रेम प्रकाश की पत्नी सुषमा ही बची हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही वृद्धा सुषमा की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए हैलट अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
विकास दुबे मुठभेड़ में मारा गया
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को पुलिस द्वारा मनु को हिरासत में लिए जाने से वृद्ध सुषमा पूरे दिन चारपाई पर लेटे आंसू बहाती रहीं। पूछताछ में केवल इतना ही कहा कि विकास दुबे से मामा भांजे जैसा कोई रिश्ता नहीं था। दूर की रिश्तेदारी के चलते वह मामा कह कर बुलाता था। विकास ने उसके परिवार को बर्बाद कर दिया।
