सब्सक्राइब करें

मुंबई एटीएस ने विकास के दो साथी दबोचे, कानपुर एनकाउंटर के बाद से थे फरार, सामने आईं ये तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Jul 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News in Hindi: Mumbai ATS arrested two partners of vikas
अखिलेश के साथ गुड्डन - फोटो : अमर उजाला
बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुंबई एटीएस ने शनिवार को दहशतगर्द विकास के सबसे खास साथी जिला पंचायत सदस्य अरविंद त्रिवेदी उर्फ गुड्डन और उसके ड्राइवर को ठाणे से दबोच लिया। दोनों बदमाशों ने विकास के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाईं थीं। अरविंद ने सीओ बिल्हौर से बर्बरता की थी।
Trending Videos
Vikas Dubey Kanpur Encounter News in Hindi: Mumbai ATS arrested two partners of vikas
अखिलेश के साथ गुड्डन - फोटो : अमर उजाला
दो जुलाई की रात बिकरू गांव में वारदात के बाद विकास दुबे समेत उसके गुर्गे फरार हो गए थे। शुक्रवार को एसटीएफ ने विकास को मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके पहले उसके पांच साथी एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। अभी उसके गिरोह के 20 से अधिक बदमाश फरार हैं। एसटीएफ ने अन्य राज्यों के साथ इसकी जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News in Hindi: Mumbai ATS arrested two partners of vikas
अखिलेश के साथ गुड्डन - फोटो : अमर उजाला
इसी क्रम में मुंबई एटीएस ने शनिवार को कानपुर देहात के कुढ़वा रूरा निवासी और जगनपुर से जिला पंचायत सदस्य अरविंद त्रिवेदी और उसके ड्राइवर सुशील कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। एसटीएफ व पुलिस की टीम उसको कानपुर लाने के लिए रवाना हो चुकी हैं। एटीएस मुंबई ने प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी की। उसके पास से क्या बरामद हुआ और वो मुंबई कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। 
Vikas Dubey Kanpur Encounter News in Hindi: Mumbai ATS arrested two partners of vikas
विकास दुबे के साथ गुड्डन - फोटो : अमर उजाला
दहशतगर्द का पुराना साथी है गुड्डन
पुलिस के मुताबिक विकास और गुड्डन दोनों राजनीति में सक्रिय रहे हैं। 2001 में शिवली थाने में हुई दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की हत्या में भी गुड्डन नामजद आरोपी था। विकास और गुड्डन मिलकर ही काले धंधे चलाते थे। अपराध के जरिये ही राजनीति में भी पैठ बनाए हुए थे। हर समय ये दोनों साथ रहते थे।
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News in Hindi: Mumbai ATS arrested two partners of vikas
गुड्डन - फोटो : अमर उजाला
वारदात में शामिल था गुड्डन
सूत्रों के मुताबिक दो जुलाई को बिकरू में हुई वारदात में गुड्डन भी शामिल था। उसी ने असलहा जुटाया था। फिर पुलिस पर फायरिंग की थी। डीएसपी देवेंद्र मिश्र पर हुई बर्बरता में वो शामिल था। अफसरों का कहना है कि पूछताछ के बाद ही उसकी पूरी भूमिका सामने आएगी।

नामजद नहीं थे ये आरोपी, अब शामिल होगा नाम
एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एफआईआर में गुड्डन और सोनू का नाम शामिल नहीं था। जांच में पता चला था कि ये विकास का खास गुर्गा है। वारदात में भी शामिल था। इसलिए उसके बारे में जानकारी अन्य राज्यों की पुलिस से साझा की गई थी। जल्द टीम उसको कानपुर लाकर पूछताछ करेगी। एफआईआर में नाम शामिल होगा।

मुंबई एटीएस ने विकास के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम दोनों को कानपुर लाने के लिए रवाना हो चुकी हैं। यहां लाकर उनसे पूछताछ की जाएगी। - दिनेश कुमार पी, एसएसपी, कानपुर नगर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed