{"_id":"5f1682b08ebc3e63e5564967","slug":"vikas-dubey-news-jai-told-vikas-had-a-connection-with-cabinet-minister-too","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड में जय का खुलासा: नेता, कारोबारी, कलाकार रडार पर, विकास का कैबिनेट मंत्री से भी था कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड में जय का खुलासा: नेता, कारोबारी, कलाकार रडार पर, विकास का कैबिनेट मंत्री से भी था कनेक्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के जेल जाने के बाद उसके करीबी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। इसमें दो भाजपा नेता, एक कारोबारी और एक कलाकार भी शामिल है। पुलिस और एसटीएफ सीडीआर खंगालने के साथ ही अन्य तरीकों से कनेक्शन तलाश रही है।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
वहीं जय ने खुद कबूला है कि शहर के अलग-अलग पार्टियों के नेता और कैबिनेट मंत्री दहशतगर्द विकास दुबे के मददगार बने थे। जय के इस कबूलनामे से एक बार फिर विकास दुबे और सफेदपोश के रिश्तों पर मुहर लग गई है। जय की लावारिस मिली तीनों कारें उसके परिचितों के नाम पर थीं।
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
इसमें दो कारें भाजपा नेताओं व एक कारोबारी के नाम है। पुलिस ने सभी से पूछताछ की थी। वहीं जय की गाड़ियों और असलहे का इस्तेमाल एक कलाकार भी वीडियो बनाने में करता रहा है। इसलिए पुलिस और एसटीएफ ने इन सभी को जांच में शामिल किया है। पुलिस इन सभी के कनेक्शन विकास दुबे से तलाश रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
सभी पार्टी के नेताओं और मंत्रियों ने की मदद
गिरफ्तारी के बाद जय ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान कई बड़े खुलासे किए। जय ने कहा कि उसे फंसाया जा रहा है। विकास के असली साथी शहर के अलग-अलग पार्टियों के नेता, विधायक यहां तक कि कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उन सभी ने विकास की मदद की है। जय का कहना है कि पुलिस ने उसको क्लीन चिट दे दी थी लेकिन किसी न किसी मंत्री-नेता के दबाव में उसे जेल भेजा जा रहा है। जय ने विदेश यात्राओं के बारे में बताया कि वो परिवार के साथ कई बार दुबई और बैंकॉक गया है। वहां पर संपत्ति होने से इंकार किया है।

Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी बोली... जय को फंसाया
जय की पत्नी श्वेता बाजपेई का कहना है कि जय को पुलिस फर्जी फंसा रही है। जो भी जानकारी जय के पास थी वो पुलिस को बता दी है। सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे गए हैं। इससे साफ है कि जय वारदात के वक्त घर पर ही था। गाड़ियां वहां नहीं गईं, इसके भी फुटेज दिए गए हैं। इसके बावजूद पुलिस ने उसको जेल भेज दिया।