{"_id":"5f167cf08ebc3e639a6a91d5","slug":"vikas-dubey-news-khushi-ran-away-15-days-after-the-first-marriage-then-fell-in-love-with-amar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली शादी के 15 दिन बाद भाग आई थी खुशी फिर अमर से हुआ इश्क, धूमधाम से हुई शादी अब जेल में कटेगी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली शादी के 15 दिन बाद भाग आई थी खुशी फिर अमर से हुआ इश्क, धूमधाम से हुई शादी अब जेल में कटेगी जिंदगी
Tue, 21 Jul 2020 11:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
vikas dubey news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकरू कांड में मारे गए आरोपी विकास दुबे के भांजे अमर दुबे की पत्नी खुशी के बारे में हर रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में खुशी से जुड़ा हुआ एक और सच सामने आया है। अमर से खुशी ने दूसरी शादी की थी। पहली शादी में खुशी ससुराल से 15 दिन बाद ही भाग आई थी। जानिए पूरा मामला...
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में जेल भेजी गई खुशी ने अमर दुबे से दूसरी शादी की थी। हालांकि परिजन यह बात छिपाए रहे। पुलिस ने अब नये सिरे से खुशी की भूमिका की जांच शुरू की है। वहीं उसके परिजन भी जांच के घेरे में आ गए हैं। अमर और खुशी की शादी 29 जून को हुई थी।
अमर दुबे की शादी की फोटो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे को हमीरपुर में मार गिराया था। पुलिस ने खुशी को साजिश में शामिल होने के आरोप में जेल भेज दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्ष 2019 में खुशी की शादी उसके माता-पिता ने किसी दूसरे व्यक्ति के साथ की थी। महज 15 दिन ही वह ससुराल में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey news
- फोटो : amar ujala
कुछ माह बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की रकम व सामान लौटाकर खुशी से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद वह अमर के संपर्क में आ गई थी। इसके बाद दहशतगर्द विकास दुबे ने दोनों की शादी के लिए खुशी के माता-पिता से संपर्क किया। अपने खर्चे पर खुशी और अमर की शिवली स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी कराई।
विज्ञापन
vikas dubey news
- फोटो : amar ujala
इसमें खुशी के परिवार से उसके माता-पिता के अलावा चंद लोग ही शामिल हुए थे। वारदात के बाद खुशी के माता पिता ने यह कहकर गुमराह किया था कि विकास ने बंदूक की नोक पर बेटी की शादी कराई थी। आईजी रेंज कानपुर मोहित अग्रवाल ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।