फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खनन से हुआ गड्ढा, छिन गईं चार जिंदगियां: बच्चों के शव देख कांप गए मां-बाप, DM बोले- गहराई की होगी जांच पड़ताल

Fri, 21 Jul 2023 08:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Jul 2023 08:48 AM IST
विज्ञापन
Water filled in mining pit, four innocent people died by drowning, parents were shocked to see dead bodies of
Hardoi Accident - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के मैकपुर गांव में खनन से हुए गड्ढे में डूबकर चार मासूमों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। मृतकों और इनके पड़ोसियों के घरों में चूल्हे नहीं जले। उधर, दूसरी ओर डीएम ने पूरे मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है।



प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने खनन के लिए खेत मालिक से अनुमति लेकर विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही खनन किया था। जांच इस बात की होनी है कि कहीं तय मानक से अधिक का खनन तो नहीं किया गया है।

इसके लिए शुक्रवार को शाहाबाद तहसील की एक टीम मौके का निरीक्षण कर पड़ताल करेगी। मैकपुर गांव में साबिर के पुत्र अजमत और सद्दाम व शौकीन की पुत्री खुशनुमा और पुत्र मुस्तकीम खेलते समय खेत के गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए थे। इसी दौरान डूबने से चारों की मौत हो गई।

Water filled in mining pit, four innocent people died by drowning, parents were shocked to see dead bodies of
Hardoi Accident - फोटो : अमर उजाला

ली जाती है उधार क्षेत्र अनुमोदन और एनओसी
राजस्व विभाग से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने वाली कंपनी को निर्माण कार्यों में मिट्टी की आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए किसानों से बात कर उधार क्षेत्र अनुमोदन और एनओसी ली जाती है। कुरारी में गाटा संख्या 40,32 और 149 (मी) में खनन की अनुमति ली गई थी।

Water filled in mining pit, four innocent people died by drowning, parents were shocked to see dead bodies of
Hardoi Accident - फोटो : अमर उजाला
छह फीट गहराई तक ही हो सकता है खनन
खनन का कार्य 16 जून 2023 से 14 अगस्त 2023 के बीच किए जाने की अनुमति दी गई थी। जिन लोगों के खेतों में अनुमति दी थी उनमें शेर बहादुर, ओमदेवी, हरिहर सिंह, मुखराम और शब्बीर अहमद हैं। जारी अनुमति के मुताबिक संबंधित कार्यदायी संस्था 1.8 मीटर (लगभग छह फीट) गहराई तक ही खनन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Water filled in mining pit, four innocent people died by drowning, parents were shocked to see dead bodies of
Hardoi Accident - फोटो : अमर उजाला

जांच होगी कि कितने फिट गहरा खनन हुआ
अब यही जानकारी जुटाई जाएगी कि जिन गड्ढों में भरे पानी में डूबकर बच्चों की मौत हुई है वह किस गाटा संख्या में है। अगर अनुमति प्राप्त उधार क्षेत्र में यह आता है, तो कितने फिट गहरा खनन हुआ इसकी जांच की जाएगी। इसके अलावा अगर खनन संबंधित गाटा संख्या से अलग मिलेगा तो भी पूरे मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
Water filled in mining pit, four innocent people died by drowning, parents were shocked to see dead bodies of
Hardoi Accident - फोटो : अमर उजाला

बच्चों के शव देख कांप गए मां बाप
मैकपुर निवासी शौकीन के घर में तीन दिन पहले ही खुशियां आई थीं। उसकी पत्नी सलमा बानो ने एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची का जन्म परिवार के लिए खुशी का सबब था। दरअसल, कुछ समय पहले शौकीन के एक बेटे की मौत बीमारी के कारण हो गई थी। इससे परिजन आहत थे। कौन जानता था कि दुख का पहाड़ फिर टूट पड़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed