सब्सक्राइब करें

UP: 'साहब! मैंने उसे खूब समझाया...', पति को छोड़ दूसरे समुदाय के प्रेमी संग रहने की जिद, युवती को भाई ने मारा

अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 14 Jun 2026 09:38 AM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पति को छोड़ गैर समुदाय के प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती की हत्या कर दी गई। भाई ने मारकर शव कुएं में फेंक दिया। ससुराल से घर लाते समय रास्ते में उसका गला दबाया था। आरोपी ने जंगल में रात बिताई। सुबह पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया।

विज्ञापन
woman murder after adamantly insisting on leaving her husband to live with lover from different community
fatehpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फतेहपुर के हसवा में पति को छोड़कर दूसरे समुदाय के प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती की गला घोटकर शुक्रवार को उसके भाई ने हत्या कर दी। शव को कुएं में फेंका और रात भर जंगल में रहा। सुबह पुलिस के पास जाकर अपराध कबूल कर लिया। 


पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थरियांव के हसवा कस्बा निवासी शिव सिंह यादव की पुत्री मंजू उर्फ रंजू (19) की शादी एक मई को राधानगर थाना इलाके के सोनहीं बड़नपुर निवासी पिंटू के साथ हुई थी। 

परिजन ने बताया कि शादी के बाद वह चौथी पर मायके आई थी। 13 मई की रात वह गांव के ही दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ चली गई। इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

woman murder after adamantly insisting on leaving her husband to live with lover from different community
पिता को सांत्वना देते पुलिस चौकी प्रभारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
16 मई को परिजन उसे खोजकर घर ले आए। ससुराल पक्ष को इसका पता चलने पर पंचायत हुई। समझौते के बाद युवती की विदाई कर दी गई लेकिन ससुराल में भी वह प्रेमी से बात करती रही। इसकी जानकारी अहमदाबाद में काम करने वाले भाई संदीप को हुई तो वह 10 जून को बहन की ससुराल पहुंचा। 

 
woman murder after adamantly insisting on leaving her husband to live with lover from different community
मृतक मंजू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिन तक वहीं रहकर बहन को समझाता रहा लेकिन वह प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी रही। शुक्रवार देर शाम संदीप ने बहन को विदा कराया। उसे लेकर बिलंदा पहुंचा। दोनों पैदल गांव की ओर चल दिए। हसवा कस्बा स्थित गुड्डू सिंह के खेत के पास संदीप ने बहन का गला घोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
woman murder after adamantly insisting on leaving her husband to live with lover from different community
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हम हिंदू हैं... ये बोलकर बहन का घोंट दिया गला
बहन... हम लोग हिंदू हैं। दूसरे समुदाय में शादी नहीं हो सकती है। अब तो तुम्हारी शादी भी हो चुकी है। तुम अपने पति के घर की लक्ष्मी हो। वहीं रहो... और खुशी-खुशी जीवन बिताओ। बहन मान जाओ... प्रेमी के पास मत जाने की सोचो। साहब! इसी तरह मैंने बहन को खूब समझाया। जब वह नहीं मानी तो उसका गला घोंट दिया और फिर शव को कुएं में फेंक दिया। ये बातें पुलिस के सामने आरोपी भाई ने कबूली।
 
विज्ञापन
woman murder after adamantly insisting on leaving her husband to live with lover from different community
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा में बहन को मौत के घाट उतारने के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी भाई संदीप ने बताया कि बहन का प्रेमी विशेष समुदाय के कसाई बिरादरी का है। हम हिंदू यादव हैं। वह और परिवार के लोग किसी हालत में इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर सकते थे। वह और परिवार के लोग किसी हालत में इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर सकते थे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed