{"_id":"6688d780b584e21be00125b2","slug":"hathras-stampede-case-bhole-baba-luxurious-palace-is-built-in-ashram-inside-pictures-captured-by-drone-camera-2024-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hathras Case: आश्रम में भोले बाबा का आलीशान महल... ड्रोन कैमरे में कैद हुईं अंदर की तस्वीरें, होटल जैसा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Case: आश्रम में भोले बाबा का आलीशान महल... ड्रोन कैमरे में कैद हुईं अंदर की तस्वीरें, होटल जैसा नजारा
Sat, 06 Jul 2024 12:25 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras Stampede
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साकार विश्व हरि मंच पर कोट-पैंट में जितने आधुनिक नजर आते हैं, उतना ही आधुनिक उनका रहन-सहन भी है। बिछवां स्थित आश्रम की ऊंचीं दीवारों के पीछे जब कैमरा पहुंचा तो यहां एक आलीशान महल नजर आया। इस पर दोनों तरफ साकार विश्व हरि की ही तस्वीरें लगी थी। ये भवन आश्रम कम और किसी बड़े शहर के होटल की तरह ज्यादा दिख रहा था।
Hathras Stampede
- फोटो : अमर उजाला
जीटी रोड पर खेतों के बीच बड़े क्षेत्रफल में बाबा का आश्रम बना है। आश्रम का नाम मन में एक अलग ही छवि उभरकर आती है। लेकिन बाबा का आश्रम ऐसा बिल्कुल नहीं है। ऊंची-ऊंची दीवारों के पीछे जब ड्रोन कैमरा गया तो यहां एक आलीशान महल नजर आया।
आश्रम में बना है साकार विश्व हरि का आलीशान महल
- फोटो : पीटीआई
बहुमंजिला ये महल किसी बड़े होटल की तरफ नजर आ रहा था। इसमें कांच के बड़े-बड़े दरवाजे थे तो वहीं दोनों तरफ बाबा की बड़ी-बड़ी फोटो लगी हैं। बाहर बैठने के लिए अलग से हट भी बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आश्रम में बना है साकार विश्व हरि का आलीशान महल
- फोटो : पीटीआई
ये दृश्य देखकर हर किसी को ये बात समझ आ गई कि मंच पर सूट-बूट में नजर आने वाले साकार विश्व हरि अपनी निजी जिंदगी में भी भौतिक सुख सुविधाओं के शौकीन हैं। इस महल में कूलर, एसी से लेकर जेनरेटर आदि सभी व्यवस्थाएं हैं। आसपास के खेतों में भरे पानी और फसलों को देखकर इस बात का अंदाजा भी लगाना मुश्किल है कि इन दीवारों के पीछे बाबा का इतना आलीशान महल भी होगा।
विज्ञापन
आश्रम में बना है साकार विश्व हरि का आलीशान महल
- फोटो : पीटीआई
अनुयायियों में कम नहीं हो रहा बाबा का विश्वास
सिकंदराराऊ की घटना से जहां पूरा देश दहल गया, वहीं साकार विश्व हरि के अनुयायियों पर इसका कोई फर्क नजर नहीं आ रहा है। बिछवां स्थित आश्रम पर पुलिस के पहरे के बीच भी अनुयायी यहां पहुंच जाते हैं। बृहस्पतिवार को पहुंचीं महिला अनुयायियों ने तो यहां हंगामा खड़ा कर दिया था।
सिकंदराराऊ की घटना से जहां पूरा देश दहल गया, वहीं साकार विश्व हरि के अनुयायियों पर इसका कोई फर्क नजर नहीं आ रहा है। बिछवां स्थित आश्रम पर पुलिस के पहरे के बीच भी अनुयायी यहां पहुंच जाते हैं। बृहस्पतिवार को पहुंचीं महिला अनुयायियों ने तो यहां हंगामा खड़ा कर दिया था।