फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पत्नी को घर में दफनाया...जीवित रहते खुद की भी बनवाई कब्र, दृश्य देखकर पुलिस भी हैरान; धर्म परिवर्तन का शोर

Thu, 10 Jul 2025 12:05 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 10 Jul 2025 12:05 AM IST
सार

पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक के घर की जांच की तो उनके घर से पिछले हिस्से में स्वर्गवासी पत्नी की पक्की कब्र और खुद के लिए बनवाई गई कब्र मिली। इसे देखकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई।

विज्ञापन
mainpuri Retired teacher made grave in house and hindu organizations created ruckus over religious conversion
मैनपुरी में कब्र बनने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव गदनपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक के कबीरपंथ अपनाने के मामले ने धर्म परिवर्तन के रूप में तूल पकड़ लिया। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने हंगामा किया। शिक्षक के एक खानदानी भाई ने भी आरोप लगाया कि प्रलोभन देकर उन पर भी धर्म बदलने का दबाव डाला जा रहा है। पुलिस जांच में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से कुछ धार्मिक सामग्री भी मिलीं। साथ ही घर के पीछे मृत पत्नी की कब्र के बराबर में शिक्षक ने जीवित रहते हुए अपनी भी कब्र बनवा ली है। हालांकि, मामले में प्रधानी चुनाव से जुड़ा विवाद भी सामने आ रहा है।


 
mainpuri Retired teacher made grave in house and hindu organizations created ruckus over religious conversion
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गदनपुर गांव में 82 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक रहते हैं। उन पर आरोप है कि वह अपने चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति को भी प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। उक्त लोगों ने विश्व हिंदू परिषद को सूचना दी। मौके पर पहुंचे विहिप के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गांव जाकर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की।

 
mainpuri Retired teacher made grave in house and hindu organizations created ruckus over religious conversion
मैनपुरी कब्र केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ सच्चिदानंद भी पहुंच गए। पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक के घर की जांच की तो उनके घर से पिछले हिस्से में स्वर्गवासी पत्नी की पक्की कब्र और खुद के लिए बनवाई गई कब्र मिली। जीवित रहते शिक्षक द्वारा अपनी पक्की कब्र, पत्नी की कब्र के बगल में बनवाए जाने की स्थिति देख पुलिस भी हैरत में पड़ गई। इसके अलावा घर से चादर आदि भी मिलीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mainpuri Retired teacher made grave in house and hindu organizations created ruckus over religious conversion
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुत्र न होने पर दरगाह में मन्नत मांगी और बन गए कबीरपंथी
सेवानिवृत्त शिक्षक ने पुलिस को बताया कि उनके खिलाफ शिकायत करने वाला पक्ष प्रधानी चुनाव को लेकर यह विवाद कर रहा है। गांव में सड़क डलवाई जा रही है, जिसको लेकर दो धड़े आपस में बंटे हैं। रिटायर्ड शिक्षक ने बताया कि शादी के बाद उसकी पत्नी को काफी वर्षों तक संतान नहीं हुई थी। इसके चलते किसी के बताने पर वह दरगाह गया था। वहां मन्नत मांगने के बाद उसकी पत्नी को तीन बेटे और दो बेटियां हुईं। 

 
विज्ञापन
mainpuri Retired teacher made grave in house and hindu organizations created ruckus over religious conversion
माैके पर हंंगामा करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन में से एक बेटा दरोगा, एक शिक्षामित्र, एक बीमा एजेंट है। बेटियों की भी शादी कर दी है। शादी विवाह अपने ही धर्म-बिरादरी में किए हैं। वह कबीरपंथ को मानते हैं। सभी धर्मों को समान दर्जा देने की बात लोगों से कहते हैं। किसी पर भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव नहीं डाला। पुलिस ने तीन शिकायतकर्ताओं के अलावा अन्य ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने की बात से मना किया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed