सब्सक्राइब करें

जीतू के प्यार में अंधी पूजा: प्रेमी संग मिल किया भाई का खून, भांजे ने खोली पोल; पुलिस को बताई उस रात की कहानी

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: विकास कुमार Updated Thu, 09 Apr 2026 08:25 PM IST
सार

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी बहन पूजा और प्रेमी जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है। तीसरे व्यक्ति की भूमिका पर जांच की जा रही है। तीसरा आरोपी जूली है या कोई और है। इसको लेकर पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Sister Murders Brother with Lover Police Search for Third Accused in karan murder case
मृतक करन और हत्यारोपी बहन और उसका प्रेमी जीतू - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मैनपुरी स्थित ताल मोहल्ला कुसमरा में बहन ने प्रेमी के साथ मिल कर भाई करन की हत्या करा दी, शव भी ठिकाने लगा दिया। पुलिस को हत्याकांड में तीसरे व्यक्ति की संलिप्तता के सबूत मिले हैं लेकिन वह कौन है? यह पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है।

Trending Videos
Sister Murders Brother with Lover Police Search for Third Accused in karan murder case
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते घरवाले - फोटो : अमर उजाला

बहन को ससुराल छोड़ने आया था भाई
एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव करथिया निवासी करन मिश्रा (25) मंगलवार को विवाहित बड़ी बहन पूजा को ससुराल कुसमरा क्षेत्र के ताल मोहल्ला छोड़ने आया था। वह बहन के घर ही रुक गया, अगले दिन पूजा ने चौकी में पहुंच कर भाई के गुमशुदा होने की सूचना दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sister Murders Brother with Lover Police Search for Third Accused in karan murder case
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भांजे ने खोली पोल
करन का भाई मोहित व अन्य परिजन तलाश करते हुए पूजा के घर पहुंचे। 10 वर्षीय भांजे रितिक दुबे ने जो कुछ बताया, उसे सुन कर सभी चौंक गए। उसने कहा कि रात को जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी नगला भूपति घर पर आया था। मामा जाग गए और उनका विवाद हुआ, जिसके बाद मामा को गोली मार दी गई। हत्याकांड में जितेंद्र के भाई जूली उर्फ सतेंद्र पर भी गोली मारने का आरोप लगाकर हत्यारोपी बताया गया है।

Sister Murders Brother with Lover Police Search for Third Accused in karan murder case
प्रेमी जूती और पूजा - फोटो : अमर उजाला

हत्यारोपी बहन और उसके प्रेमी को भेजा गया जेल
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी बहन पूजा और प्रेमी जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है। तीसरे व्यक्ति की भूमिका पर जांच की जा रही है। तीसरा आरोपी जूली है या कोई और है। इसको लेकर पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह बात स्पष्ट है कि शव को ठिकाने लगाने में जितेंद्र अकेला नहीं था, पूजा उसके साथ नहीं गई थी। अब सवाल ये है कि क्या साथ जाने वाला जूली था या कोई और, इसकी पुख्ता जानकारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Sister Murders Brother with Lover Police Search for Third Accused in karan murder case
शव की तलाश करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नहीं हुआ विश्वास, तो सिर में मारी दूसरी गोली
एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि जितेंद्र ने करन के पेट में गोली मारी। इसके बाद शव को बाइक से किसी के सहयोग से करीब दो-ढाई किलो मीटर दूर ले गया। जब शव को झाड़ियों में फेंका तो उसे यकीन नहीं था कि करन मर चुका है। इसके बाद एक गोली सिर में मारी। इसके बाद घर वापस आया और विवाहित प्रेमिका पूजा के साथ घर से खून के धब्बे साफ किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed