{"_id":"67279fff8b7b4a06ec0df6f1","slug":"bhaiya-dooj-2024-celebrate-devotees-take-bath-in-yamuna-on-yama-dwitiya-2024-11-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhai Dooj 2024: अकाल मृत्यु से मुक्ति के लिए भाई-बहन ने यमुना में किया स्नान,अनूठी है मान्यता; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhai Dooj 2024: अकाल मृत्यु से मुक्ति के लिए भाई-बहन ने यमुना में किया स्नान,अनूठी है मान्यता; देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Nov 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
भाई-बहन ने यमुना में किया स्नान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यम द्वितीया के अवसर पर यम की फांस से मुक्ति के लिए ऐतिहासिक विश्रामघाट पर रविवार को देश भर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। बहनों ने धर्मराज के दर्शन कर भाई को टीका कर उनकी दीर्घायु की कामना भी की। भोर में शुरू हुआ स्नान का क्रम दिनभर चलता रहा।
Trending Videos
यम द्वितीया पर यमुना स्नान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भोपाल से परिवार के साथ आईं सारिका ने बताया कि धार्मिक यात्रा पर निकले हैं तो लड्डू गोपाल को अकेला कैसे छोड़ देते। रविवार को लड्डू गोपाल को भी यमुना जल से स्नान कराया गया। लुधियाना से फागुन, जैसमीन, सिमरन अपने भाई केशव के साथ यमुनाजी स्नान करने के लिए मथुरा आईं। वह अपने साथ लाड़ले लड्डूगोपाल को भी साथ लाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यम द्वितीया पर यमुना स्नान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार ने पहले विश्राम घाट पर लड्डूगोपाल के साथ यमुना में डुबकी लगाई। इसके बाद भाई बहनों ने यमुना में स्नान किया। दिल्ली के चांदनी चौक से आईं कल्पना रस्तोगी और उनके भाई कमल रस्तोगी ने एक दूसरे के हाथ पकड़कर यमुना में स्नान किया। कल्पना ने बताया कि अपने भाई की लंबी उम्र के लिए मथुरा में इस पावन स्थल पर स्नान करने परिवार के साथ आए हैं। पिछले पांच साल से भाई के साथ यहां आने का मन था, वह सपना आज यमुना महारानी और धर्मराज के आशीर्वाद से पूरा हुआ।
यम द्वितीया पर यमुना स्नान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धर्म के भाई के साथ भी किया स्नान
यम द्वितीया पर अनेक बहनें ऐसी भी आईं, जिनका भाई नहीं था या फिर साथ नहीं आया था। ऐसे में उन्होंने स्थानीय युवकों को धर्म का भाई बनाते हुए यमुना में डुबकी लगाई। गाजियाबाद से आईं 60 वर्षीय रिंकी शर्मा ने बताया कि वे पहले भी कई बार यहां आती रहीं हैं। भाई न होने पर उन्होंने हेमंत चतुर्वेदी को धर्म का भाई मानते हुए उनके साथ स्नान किया। अहमदाबाद से आई बैजंती पटेल ने तीर्थ पुरोहित समाज के युवक को धर्म भाई बनाते हुए परंपरा निभाई।

महापौर एवं नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं को परखा
महापौर विनोद अग्रवाल व नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने निगम के अधिकारियों के साथ यमुना के घाटों पर यमद्वितीया स्नान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विश्राम घाट, बंगाली घाट, स्वामी घाट, हंसगंज घाटों की गई व्यवस्थाओं को देखा। महापौर ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग लगाई गई। इस वर्ष घाट पर पाइलिंग करके स्टील के पाइप एवं जंजीर लगाकर बैरिकेडिंग की गई।