तीर्थनगरी मथुरा के श्रीधाम वृंदावन स्थित सप्त देवालयों में से एक ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में मंगलवार को रथयात्रा महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें ठाकुर राधा दामोदर लाल के समक्ष आम से निर्मित बंगला सजाया गया। ठाकुर राधा दामोदर लाल ने अपने भक्तों को स्वर्ण वेश धारण करके दर्शन दिया।
{"_id":"6491863ff79e96b5670656cc","slug":"rath-yatra-festival-celebrated-with-great-pomp-at-thakur-shri-radha-damodar-temple-in-vrindavan-at-mathura-2023-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ: रथ में विराजमान महाप्रभु ने स्वर्ण वेश में भक्तों को दिए दर्शन, उमड़ पड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ: रथ में विराजमान महाप्रभु ने स्वर्ण वेश में भक्तों को दिए दर्शन, उमड़ पड़ा जनसैलाब
Tue, 20 Jun 2023 04:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Jun 2023 04:28 PM IST
सार
विज्ञापन
Mathura: गर्भग्रह में विराजमान भगवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रथ में विराजमान महाप्रभु ने स्वर्ण वेश में भक्तों को दिए दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
15 दिन तक अस्वस्थ रहते हैं भगवान
बड़े गोसाईं महाराज ने बताया कि आज मंगलवार का दिन बड़ा ही पवित्र दिन है। 15 दिन के बाद भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ अत्यधिक स्नान के कारण बीमार हो जाते हैं। वह 15 दिन तक अस्वस्थ रहते हैं। इन दिनों में भक्तों को भगवान के दर्शन नहीं हो पाते। ठीक होने के बाद भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। इसमें भगवान रथ में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं।
Mathura: भगवान जगन्नाथ शोभायात्रा से पूर्व नृत्य प्रस्तुत करती कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
उमड़ पड़ा भक्तों का सैलाब
मंदिर के सेवायत दामोदर चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के बड़े गोसाईं महाराज की अध्यक्षता में बड़े ही भाव के साथ भगवान को रथ में विराजमान कर मंदिर की सात परिक्रमा की गई। इस दौरान भगवान के रथ को खींचने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मान्यता है कि भगवान के रथ को खींचने से भक्तों को सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura: रथयात्रा में शामिल संत और श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
भजन संध्या का किया जाएगा आयोजन
उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में ठाकुर राधा दामोदर लाल ने स्वर्ण वेश धारण कर अपने भक्तों को दर्शन दिए। साथ ही ठाकुर राधा दामोदर लाल के समक्ष आम से निर्मित भव्य बंगला सजाया गया। मंदिर परिसर में साधु संत वैष्णव सेवा की गई। मंगलवार को ही संध्याकालीन बेला में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Mathura: भगवान के रथ को खींचते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला