फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बद्दो' से चार कदम आगे निकला बेटा सिकंदर, फरारी में शामिल एक आरोपी रह चुका है राज्यस्तर का खिलाड़ी

Sat, 06 Apr 2019 02:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Apr 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
absconding badan singh Badoo case: one Accused has been a state level player
बदन सिंह बद्दो और सुशील मूंछ - फोटो : फाइल

कुख्यात बदन सिंह बद्दो का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बद्दो की फरारी में शामिल एक आरोपी राज्यस्तर का खिलाड़ी रह चुका है। 11वीं तक पढ़ा लल्लू मक्कड़ राज्यस्तर पर खो-खो का कोच रहा।



वह पंजाबी फिल्म में काम करने पंचकूला चला गया। एक फिल्म में मुख्य खलनायक के साथी की भूमिका निभाई। डिपिन सूरी 12वीं तक पढ़ा है। इसके बाद वह ट्रांसपोर्ट कारोबार में लग गया। 15 वर्ष पहले वह बद्दो के संपर्क में आया। 2007 में मेरठ से विधानसभा चुनाव लड़ा था। सोनू सहगल ने मेरठ से वर्ष 1992 में बीएससी की थी। इसके बाद उसने खेल के सामान का व्यवसाय शुरू किया। मेरठ के साईपुरम में पांच स्पोर्ट्स गुड्स यूनिट हैं। वह छह वर्ष पहले बद्दो के संपर्क में आया।

absconding badan singh Badoo case: one Accused has been a state level player
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

इन आरोपियों की मदद से ही बदनसिंह को पुलिस कस्टडी से फरार किए जाने की पूरी पटकथा फतेहगढ़ जेल में छह माह पहले रची गई थी। जिसमें तय हुआ था कि पुलिसकर्मियों को मुकुट महल होटल में लाया जाएगा। पुलिस ने यह खुलासा बद्दो की फरारी में मददगार तीन आरोपियों से पूछताछ में किया। तीनों बद्दो के दोस्त हैं जो जेल में मिलाई आदि का खर्चा उठाते थे। 

absconding badan singh Badoo case: one Accused has been a state level player
मेरठ कचहरी में पेशी पर आए बदन सिंह बद्दो को भगाने में शामिल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी डिपिन सूरी, लल्लू मक्कड़ और सोनू सहगल ने बताया कि बद्दो को गाजियाबाद कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया तो वह पुलिसकर्मियों को बहला-फुसलाकर मुकुट महल होटल में ले गया। यहां पुलिसकर्मियों को शराब पिलाई गई।
 

पुलिसकर्मी बेहोश हो गए तो बद्दो होटल के बाहर खड़े बेटे सिकंदर के साथ फरार हो गया। होटल से जिस सेंट्रो कार में फरार हुआ, उसे लेकर मिक्का सरदार होटल के बाहर खड़ा था। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शराब और खाने में नींद की गोलियां मिला दी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
absconding badan singh Badoo case: one Accused has been a state level player
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

उलझ न जाए तीनों की गिरफ्तारी
मेरठ से 25-25 हजार के इनामी लल्लू मक्कड़, डिपिन सूरी और सोनू सहगल को दिल्ली सदर कोर्ट ने तीन दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। दिल्ली पुलिस का दावा कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मेरठ पुलिस को दे दी है। जबकि एसएसपी मेरठ नितिन तिवारी का कहना कि आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना अभी तक नहीं मिली है।

विज्ञापन
absconding badan singh Badoo case: one Accused has been a state level player
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : फाइल

बद्दो से चार कदम आगे निकला बेटा सिकंदर 
कुख्यात ढाई लाख के इनामी बद्दो का बेटा सिकंदर उससे चार कदम आगे निकला। 25 हजार का इनाम होने के बावजूद पुलिस उसको तलाश नहीं पा रही है। वहीं सिकंदर की मां ने एसएसपी मेरठ को फोन पर कहा कि बद्दो का साया भी वह बेटे पर नहीं पड़ने देना चाहती और उसका बेटा निर्दोष है।

 

चर्चा यह भी है कि बद्दो बेटा सिकंदर बसपा के एक नेता के संपर्क में था। जिसके माध्यम से वह नेपाल भाग गया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 28 मार्च को बद्दो फरार हुआ था। मामले में उसके बेटे सिकंदर समेत 18 लोगों पर नामजद रिपोर्ट है। तीन आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार हुए हैं। वहीं, 25-25 हजार के इनामी होटल मालिक मुकेश गुप्ता समेत चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है।
 

 

नोट-आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं?
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed