फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Singh News: शिक्षा, समाज और सियासत के लिए बागपत आते-जाते रहे ठाकुर अमर सिंह 

Sat, 01 Aug 2020 11:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 01 Aug 2020 11:54 PM IST
सार

  • - वंचित समाज पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में भी किया था प्रचार
  • - सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में दो साल पहले मेधावी किए सम्मानित

विज्ञापन
Amar Singh News: Thakur Amar Singh kept going to Baghpat for education, society and politics
Amar singh - फोटो : अमर उजाला

राज्य सभा सांसद ठाकुर अमर सिंह का उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से पुराना नाता रहा। कभी शिक्षा क्षेत्र के मेधावियों को सम्मानित करने और कभी सियासी मंचों से भी उन्होंने विरोधियों पर निशाने साधे। उनके असमय निधन के बाद समर्थकों में मायूसी छा गई।

Amar Singh News: Thakur Amar Singh kept going to Baghpat for education, society and politics
Amar singh - फोटो : अमर उजाला

दो मार्च 1997 को राज्यसभा सांसद ठाकुर अमर सिंह ने सिंघावली अहीर गांव के मुख्य द्वार का उद्घाटन किया था। पूर्व प्रधान  रामपाल यादव ने बताया कि ग्रामीणों के एक निमंत्रण पर वह गांव पहुंच गए थे। सिंघावली अहीर गांव में किए गए सम्मान से वह गदगद हो गए थे।

Amar Singh News: Thakur Amar Singh kept going to Baghpat for education, society and politics
Amar singh - फोटो : अमर उजाला

दो साल पहले नगर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के वार्षिकोत्सव में पहुंचकर मेधावियों को सम्मानित किया था। प्राचार्य डॉ अनिल चौहान ने बताया कि सामाजिक कार्यों में वह बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे। जिले में जब-जब सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें बुलाया गया, वह दौड़े चले आए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Singh News: Thakur Amar Singh kept going to Baghpat for education, society and politics
Amar singh - फोटो : अमर उजाला

सियासी मंचों से विरोधियों पर भी बरसे
जिले के सियासी मंचों पर भी ठाकुर अमर सिंह ने विरोधियों पर निशाने साधे। साल 2010 में बरनावा में वंचित जमात पार्टी की जनसभा में वह शामिल हुए थे। लोकमंच का गठन करने के बाद भी उन्होंने सपा पर निशाने साधे और जिले में कई जनसभाओं में वह शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Amar Singh News: Thakur Amar Singh kept going to Baghpat for education, society and politics
Amar singh - फोटो : अमर उजाला

रटौल में दरगाह पर चढ़ाई थी चादर
साल 1997 में ही ठाकुर अमर सिंह रटौल गांव भी आए थे। पूर्व मंत्री मेराजुद्दीन बताते हैं कि मजार पर चादर चढ़ाई थी। गांव में होने वाले दंगल का उद्घाटन किया था। युवाओं को ग्रामीण पृष्ठभूमि के खेलों में भाग लेने का आह्वान किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed