{"_id":"6a3268df29f794f113016b29","slug":"angadveer-body-recovered-kidnapping-turns-into-murder-case-body-found-from-canal-probe-intensifies-2026-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: अंगदवीर का शव नहर से बरामद, अपहरण के बाद हत्या की पुष्टि, आरोपी के मोबाइल से खुलेंगे गहरे राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अंगदवीर का शव नहर से बरामद, अपहरण के बाद हत्या की पुष्टि, आरोपी के मोबाइल से खुलेंगे गहरे राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:59 PM IST
सार
मेरठ के रामराज गांव से अपहृत छह वर्षीय अंगदवीर का शव नहर से बरामद हो गया है। अपहरण का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस जांच में जुटी है और कई पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ अंगदवीर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मेरठ से सटे परीक्षितगढ़ में बहसूमा क्षेत्र के रामराज गांव से दो दिन पहले अपहृत छह वर्षीय अंगदवीर का शव नहर से बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अपहरण का यह मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
अपहरण के बाद लगातार चल रही थी तलाश
मंगलवार दोपहर रामराज गांव में घर के बाहर खेल रहे अंगदवीर को वैगनआर कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े अगवा कर लिया था। घटना के बाद परिजनों ने काफी देर तक बच्चे की तलाश की और बाद में पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद से ही पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार खोजबीन में जुटी थी।
3 of 5
मेरठ अंगदवीर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी में कैद हुई थी पूरी वारदात
पुलिस जांच में सामने आया था कि एक सीसीटीवी कैमरे में घटना स्पष्ट रूप से कैद हुई थी। इसमें दोपहर लगभग 11 बजकर 32 मिनट पर एक वैगनआर कार गांव में आती दिखाई दी थी। इसके बाद आरोपी बच्चे को कार में बैठाकर हाशिमपुर रोड की ओर फरार हो गए थे। इसी आधार पर पुलिस ने जांच का दायरा आगे बढ़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेरठ अंगदवीर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
चार घंटे चला था सर्च अभियान
अनूप शाखा नहर के पुट्टी रेगुलेटर के पास मंगलवार को गोताखोरों की टीम ने करीब चार घंटे तक सर्च अभियान चलाया था, लेकिन उस समय कोई सफलता नहीं मिली थी। बाद में लगातार प्रयासों के बीच बच्चे का शव नहर से बरामद किया गया।
पुलिस जांच में जुटी, कई पहलुओं पर पड़ताल
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों और आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच तेज कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।