सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: SSP Walks Away With Crime Register, Sleeping Staff Faces Action

Meerut: महिला थाने का फिल्टर टेस्ट, कप्तान उठा लाए क्राइम रजिस्टर, सोती रही पुलिस, 19 पुलिसकर्मियों का तबादला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Jun 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में एसएसपी अविनाश पांडेय ने महिला थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की सतर्कता परखी। क्राइम रजिस्टर उठाकर ले जाने के बावजूद किसी को भनक नहीं लगी। मामले में 19 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया।

 

Meerut: SSP Walks Away With Crime Register, Sleeping Staff Faces Action
मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ। पुलिसकर्मियों की सतर्कता परखने के लिए एसएसपी अविनाश पांडेय ने ऐसा फिल्टर टेस्ट किया, जिसने महिला थाने की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। रविवार सुबह ट्रैक सूट पहनकर महिला थाने पहुंचे एसएसपी कार्यालय से क्राइम रजिस्टर उठाकर ले गए, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामले में कार्रवाई करते हुए 19 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है।



यह भी पढ़ें: Meerut News: बच्चों ने खरीदा पांच रुपये का आलू भुजिया का पैकेट, खोला तो अंदर मिली मरी छिपकली, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक सूट में पहुंचे, किसी ने नहीं पहचाना
जानकारी के अनुसार रविवार को अवकाश के दिन एसएसपी अविनाश पांडेय सुबह भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान वह ट्रैक सूट पहने महिला थाने पहुंच गए। थाने के मुख्य द्वार और परिसर में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला। कार्यालय में पहुंचने पर एक महिला सिपाही कुर्सी पर बैठी मिली, जो सो रही थी। एसएसपी कार्यालय में रखे क्राइम रजिस्टर को उठाकर अपने साथ ले गए, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी को इसकी जानकारी तक नहीं हुई।

रजिस्टर तलाशती रही थाना पुलिस
सोमवार को एसएसपी ने महिला थाना प्रभारी सीता सिंह से क्राइम रजिस्टर मंगवाया। इसके बाद थाना पुलिस रजिस्टर की तलाश में जुट गई। काफी देर खोजबीन के बाद भी रजिस्टर नहीं मिला तो सीसीटीवी अभिलेख देखे गए। तब पता चला कि स्वयं एसएसपी थाने आकर रजिस्टर अपने साथ ले गए थे और किसी पुलिसकर्मी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather: बारिश के बाद तापमान फिर 40 डिग्री के करीब, तीन दिन बढ़ेगी तपिश, उमस से नहीं राहत

विज्ञापन

19 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
निरीक्षण में सामने आई लापरवाही को गंभीर मानते हुए एसएसपी ने महिला थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल समेत कुल 19 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। उनकी जगह अन्य पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

क्या होता है क्राइम रजिस्टर
क्राइम रजिस्टर किसी भी थाने का अत्यंत महत्वपूर्ण अभिलेख माना जाता है। इसे चार नंबर रजिस्टर भी कहा जाता है। इसमें दर्ज सभी पुराने और नए मुकदमों का संक्षिप्त विवरण तथा उन पर की गई कार्रवाई का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाता है।

एसएसपी बोले- किसी भी समय पहुंच सकता है पीड़ित
एसएसपी अविनाश पांडेय ने कहा कि थाने में किसी भी समय कोई पीड़ित मदद के लिए पहुंच सकता है। निरीक्षण के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। इसी कारण संबंधित पुलिसकर्मियों का तबादला कर अन्य कर्मियों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed