सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Dead Lizard Found in Snack Packet, Consumer Demands Probe

Meerut News: बच्चों ने खरीदा पांच रुपये का आलू भुजिया का पैकेट, खोला तो अंदर मिली मरी छिपकली, जांच की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Jun 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

 मेरठ के दौराला क्षेत्र के अझौता गांव में 5 रुपये की आलू भुजिया के पैकेट में मरी हुई छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। उपभोक्ता ने खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Meerut News: Dead Lizard Found in Snack Packet, Consumer Demands Probe
नमकीन के पैकेट में निकली छिपकली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के दौराला क्षेत्र के अझौता गांव में एक प्रतिष्ठित कंपनी की आलू भुजिया के पैकेट में मरी हुई छिपकली मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद उपभोक्ता ने खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।



बच्चों के खाते समय दिखी छिपकली
गांव निवासी आदिल ने बताया कि वह गांव की एक दुकान से बच्चों के लिए पांच रुपये का आलू भुजिया का पैकेट खरीदकर लाया था। बच्चे नमकीन खा रहे थे, तभी उनकी नजर पैकेट के अंदर मरी हुई छिपकली के बच्चे पर पड़ी। यह देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए और बच्चों को तुरंत नमकीन खाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather: बारिश से चार डिग्री लुढ़का पारा, हवा हुई साफ, उमस से नहीं मिली राहत

विज्ञापन

सेहत पर खतरे की जताई आशंका
आदिल का कहना है कि यदि समय रहते पैकेट के अंदर मौजूद छिपकली दिखाई नहीं देती तो बच्चे उसे खा सकते थे, जिससे उनकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता था। उन्होंने संबंधित कंपनी और खाद्य सुरक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों में नाराजगी
घटना की जानकारी फैलने के बाद ग्रामीणों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि खाद्य पदार्थों की पैकिंग और गुणवत्ता की नियमित जांच होनी चाहिए। उनका आरोप है कि इस प्रकार की लापरवाही उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

जांच की मांग तेज
ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से पैकेट की जांच कराने और संबंधित उत्पाद की गुणवत्ता की पड़ताल करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed