Meerut: छह वर्षीय अंगद अपहरण कांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नहर में फेंकने की बात कबूली
मेरठ के बहसूमा क्षेत्र से लापता छह वर्षीय अंगद वीर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बच्चे को गंगनहर में फेंकने की बात कबूल की है। पुट्टी क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र से अपहृत छह वर्षीय अंगद वीर मामले में बुधवार को जांच के दौरान बड़ा खुलासा सामने आया। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी अर्पित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बच्चे को गंगनहर में फेंकने की बात कबूल की है। इसके बाद पुलिस ने परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के पुट्टी गांव के पास गंगनहर में व्यापक तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Meerut: मेडा ने दिखाई ज्वैलरी पार्क की पहली झलक, क्राउन के आकार की होगी बिल्डिंग, 800 करोड़ की है परियोजना
आरोपी की निशानदेही पर नहर में तलाश
पुलिस के अनुसार मंगलवार से लापता अंगद वीर की तलाश के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बच्चे को नहर में फेंकने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंगनहर में तलाश अभियान शुरू कराया। गोताखोरों की टीम लगातार नहर में खोजबीन कर रही है।
मुख्य आरोपी अर्पित शर्मा गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधिकारी अभिजीत कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी अर्पित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि उसका अंगद वीर की मां गुरविंदर कौर से पिछले कई वर्षों से संबंध था। पुलिस आरोपी के सभी बयानों का सत्यापन कर रही है।
तलाश अभियान जारी, पुलिस जुटी
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। गंगनहर में तलाश अभियान जारी है और बच्चे की खोज के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।