बहसूमा क्षेत्र के चर्चित छह वर्षीय अंगदवीर हत्याकांड में गुरुवार को बड़ा खुलासा हुआ। अब तक बालक को नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन जांच के दौरान मामला पूरी तरह बदल गया। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर वन आरक्षित क्षेत्र के भद्रकाली जंगल में स्थित सती आशा देवी मंदिर के निकट अंगदवीर का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में बालक की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से एक धारदार हथियार भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।
Meerut: अंगदवीर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, गला रेतकर की हत्या, भद्रकाली जंगल में मिला शव, फोरेंसिक जांच जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 17 Jun 2026 05:56 PM IST
सार
मेरठ के चर्चित अंगदवीर हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। अंगद की हत्या नहर में फेंककर नहीं बल्कि गला रेतकर की गई थी। भद्रकाली जंगल में बालक का शव बरामद हुआ है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस मौके तक पहुंची। फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है और घटनास्थल से धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन