फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इस पुलिस अफसर को देखकर छूटते हैं अपराधियों के पसीने, बॉडी पर आप भी हो जाएंगे फिदा

Sat, 09 Mar 2019 01:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Mar 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Anuj chaudhary is a Fitness super cop of UP police, his fit body will inspires youth
anuj chaudhary

यूपी पुलिस के बारे में बात करने पर अक्सर एक मोटे तोंद वाले वर्दी पहने शख्स की छवि दिमाग में उभरती है लेकिन पुलिस अब बदल रही है। यूपी पुलिस के सिपाहियों और अफसरों को अपनी ड्यूटी के साथ साथ अपनी फिटनेस का भी खयाल है। ऐसे ही एक अफसर हैं यूपी के सीओ अनुज चौधरी। जी हां इनकी फिटनेस ऐसी है कि बॉलीवुड एक्टर सलमान और जॉन इब्राहिम भी इनके आगे फेल हैं। यकीन नहीं होता तो खुद ही देख लीजिए:-

Anuj chaudhary is a Fitness super cop of UP police, his fit body will inspires youth
anuj chaudhary

कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धाक जमाने वाले सीओ अनुज चौधरी का इन दिनों यूपी के बागपत तबादला किया गया है। उन्होंने पुलिस लाइन में आमद करा दी है। उनकी जिले में तैनाती के बाद वह एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं और इसकी वजह है उनकी मजबूत बॉडी और फिटनेस। 

Anuj chaudhary is a Fitness super cop of UP police, his fit body will inspires youth
सीओ अनुज चौधरी

स्पोर्टस कोटे से पुलिस में भर्ती हुए अनुज चौधरी की छवि एक दबंग फिट और निर्भीक पुलिस अफसर की है। अपराधियों को सजा दिलाने और माफियाओं पर शिकंजा कसने के कारण वह चुलबुल पांडे के नाम से भी मशहूर हो गए। कुछ लोग उन्हें सुपरकॉप के नाम से भी जानते हैं। वह राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में स्वर्ण और रजत पदक भी जीत चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anuj chaudhary is a Fitness super cop of UP police, his fit body will inspires youth
anuj chaudhary

पहलवानी उनका पहला शौक है और इसके लिए वह कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं जिनमें अर्जुन अवॉर्ड प्रमुख है। हालांकि अर्जुन अवार्ड नहीं दिए जाने से खफा अनुज चौधरी दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर भी बैठ गए थे। तत्कालीन खेल मंत्री सुनील दत्त ने खुद धरने पर पहुंचकर उनका अनशन तुड़वाया और अगले वर्ष उन्हें अर्जुन अवार्ड दिया गया था।

विज्ञापन
Anuj chaudhary is a Fitness super cop of UP police, his fit body will inspires youth
anuj chaudhary

युवाओं में जहां उनका नाम सुनकर खुशी की लहर दौड़ जाती है वहीं अपराधियों के उनके नाम से ही पसीने छूटने लगते हैं। अनुज चौधरी ने एक गाय को गोद भी लिया हुआ है। वह उसकी खुद ही देखभाल भी करते हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed